इंदौर : लसूडिया थाना क्षेत्र की इंडस सेटेलाइट ग्रीन नामक कॉलोनी में रहने वाले पत्रकार गणेश तिवारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बताया जाता है की उनका शव उन्हीं के घर में फंदे से लटका पाया गया। लसुड़िया पुलिस का कहना है कि इंदौर में पत्रकारिता करने वाले गणेश तिवारी ने बुधवार देर रात अपने निवास पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आसपास के रहवासी ने बताया कि जब वे गणेश को फोन लगा रहे थे तो वह फोन नहीं उठा रहे थे। इस पर रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में देखा तो गणेश तिवारी फंदे पर लटके हुए दिखाई दिए। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए M.Y.H भिजवाया। बताया जाता है कि पत्रकार गणेश तिवारी सतना के रहने वाले थे। पत्रकार संगठनों ने पत्रकार गणेश तिवारी की संदिग्ध मौत पर सवाल खड़े करते हुए घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
Related Posts
October 19, 2019 मेरे पास आओ मैं तुम्हें गांव दिखाती हूं.. ( राज राजेश्वरी क्षत्रिय )
आओ तुम्हे गाँव दिखाती हूँ
बड़े बड़े शहरों में रहने वाले […]
August 4, 2025 कांग्रेस की भगवा आतंकवाद की साजिश को अदालत के फैसले ने किया बेनकाब..
चीन और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे राहुल गांधी..
नेता प्रतिपक्ष के पद की घटा रहे […]
January 13, 2022 बाणगंगा थाना क्षेत्र में मां- बेटे की हत्या से मची सनसनी, महिला के पति पर जताया जा रहा हत्या का शक
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के गणेशधाम कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। […]
March 18, 2021 आम जनता के लिए बन्द किए गए रीजनल पार्क, मेघदूत और प्राणी संग्रहालय
रीजनल पार्क और मेघदूत गार्डन सुबह 6 से 9 तक केवल मॉर्निंग वॉकर के लिए खुले […]
September 4, 2019 सिंघार के समर्थन में आये सिंधिया, समर्थकों ने दिग्विजय पर साधा निशाना ग्वालियर : सीएम कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ बयानबाजी कर रहे मंत्री उमंग सिंघार को […]
September 1, 2022 ग्राम डकाच्या में बनेगा इंदौर का पहला कबड्डी स्टेडियम
मंत्री सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात।
30 गांवों […]
January 25, 2021 इंदौर से बोरिया बिस्तर बांधने की तैयारी में कोरोना वायरस, केवल 20 नए संक्रमित मामले आए सामने
इंदौर : लगता है कोरोना वायरस ने इंदौर से अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया है और वह जल्दी ही […]