भगवत कैंकर्य जीवन में सफलता का माध्यम।
इंदौर : श्री पद्मावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कॉलोनी पर पांच दिवसीय झूला उत्सव एवं प्रवचन माला भजन संध्या के साथ आयोजित की गई । इस दौरान प्रभु वेंकटेश के गोविंदा स्वरूप में झूला आधारित भजनों का आनंद श्रद्धालुओं ने स्वामी श्री केशवाचार्य महाराज (बालक स्वामी) के सान्निध्य में प्राप्त किया।
मंदिर समिति के दिनेश अग्रवाल ,मनोहर सोनी एवं नितिन तापड़िया ने बताया कि भगवान का श्रृंगार अनुपम रूप से किया गया था। भगवान को झूले में बिठाकर श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से भी झूला झुलाया। देर रात्रि तक भजन सम्राट हरिकिशन साबू भोपूजी द्वारा सुमधुर भजनों की रसगंगा प्रवाहित की गई। जिसका श्रद्धालुओं ने पूरा लुत्फ उठाया।
पुरुषोत्तम मास में ब्राहमण सेवा का लाभ भी श्रद्धालु यहां आकर उठा सकते हैं। 2 अगस्त को विष्णु सहस्त्रनाम अर्चना का आयोजन भी किया जा रहा है ।
अपने आशीर्वचन में स्वामी जी ने कहा कि समय पर कार्य करके भगवत कैंकर्य के माध्यम से व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कष्ट में आपका सारथी बने उसे जीवन में कभी भूलना नहीं चाहिए । यह उत्सव 3 अगस्त तक चलेगा अंत में आरती के पश्चात गोष्टी प्रसाद का वितरण हुआ।
Related Posts
February 3, 2022 आम बजट में इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं के लिए 1453 करोड़ का प्रावधान
इंदौर : केंद्रीय बजट में रेलवे की इंदौर से जुड़ी परियोजनाओं के लिए 1,453 करोड़ रु की राशि […]
January 20, 2022 सुराणा गांव में तीन गुंडों को किया जिलाबदर, अवैध निर्माण किए ध्वस्त
इंदौर : रतलाम जिले के गांव सुराणा में एक समुदाय के गुंडा तत्वों की प्रताड़ना से तंग आकर […]
March 11, 2023 आगामी बीस साल की ट्रैफिक जरूरतों को लेकर दिया गया प्रेजेंटेशन
2042 में 74 लाख होगी इंदौर की आबादी।
आबादी के लिहाज से लिंक रोड, रिंग रोड, मेट्रो, […]
June 13, 2021 महू क्षेत्र की नदियों को किया जाएगा पुनः जीवित
इंदौर : पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि महू विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों […]
September 18, 2021 कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी का आरोप, बीजेपी नेताओं के दबाव में उनपर दर्ज किया गया प्रकरण
इंदौर : कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेताओं ने दबाव बनाकर […]
November 17, 2023 एकलव्य गौड़ के खिलाफ कांग्रेसियों ने दर्ज कराया प्रकरण
कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भी दर्ज हुआ मामला।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक चार की […]
November 8, 2020 कम्प्यूटर बाबा के आश्रम पर चला बुलडोजर, बाबा को भेजा जेल
इंदौर : पूर्व की कमलनाथ सरकार में मंत्री का दर्जा पाने वाले कम्प्यूटर बाबा के हातोद […]