हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में मांगा जवाब
चेन्नई : बूचड़खानों के लिए पशुओं की खरीद-फरोख्त पर केंद्र सरकार के रोक लगाये जाने की अधिसूचना पर मद्रास हाई कोर्ट के मदुरै बेंच ने चार हफ्तों के लिए रोक लगा दी है. केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ देश भर में विरोध हो रहा है.
जस्टिस एमवी मुरलीधरन और जस्टिस टी कार्तिकेयन की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार के 23 मई की अधिसूचना पर रोक लगा दी है.
याचिका में कहा गया था कि खाने का अधिकार किसी व्यक्ति का निजी अधिकार है और इसमें दखल नहीं दिया जा सकता. हालांकि इस जनहित याचिका का विरोध करते हुए केंद्र सरकार की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि संबंधित अधिसूचना का मकसद केवल पशु बाजार को नियंत्रित करने के मकसद के लाया गया था.
मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए चार हफ्तों के भीतर जवाब देने को कहा है.
गौरतलब है कि पशु मेलों में मवेशियों की बिक्री पर केंद्र सरकार के प्रतिबंध के बाद खास तौर पर दक्षिण भारत के राज्यों में इस फैसले का तीखा विरोध देखने को मिल रहा है.
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सरकार के इस फैसले को खाने की आजादी और राज्यों के अधिकारों में दखल बताया है. वहीं दूसरी तरफ फैसले के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक तौर पर गोवंश का वध कर दिया. इसको लेकर देश में राजनीति गर्म है.
Related Posts
November 8, 2022 आई के सोसायटी के लीज निरस्तीकरण की अनुशंसा का विरोध शुरू
सामाजिक कार्यकर्ता मंजूर बेग ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की सरकार से की […]
January 11, 2023 समिट में प्राप्त प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में करेंगे पूरी मदद – मुख्यमंत्री चौहान
मारीशस और यूरोपियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मिले।
मुख्यमंत्री चौहान से देश […]
September 26, 2023 बीजेपी ने दिग्गजों को उतारा चुनाव मैदान में, इंदौर -01 से कैलाश विजयवर्गीय को टिकट
देपालपुर से एक बार फिर मनोज पटेल प्रत्याशी होंगे।
नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल भी […]
August 1, 2020 कोरोना ड्यूटी में लगी बहनों को भी मिले रक्षाबन्धन का अवकाश- मूलचंदानी इंदौर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जेपी मूलचंदानी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि रक्षाबंधन […]
July 7, 2024 जिला अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य आगामी 08 माह में पूरा करें ..
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर, […]
March 27, 2021 उज्जैन में प्रारम्भ हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद
उज्जैन : समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शनिवार 27 मार्च से जिले में प्रारम्भ हो गई है। […]
January 29, 2022 एमवायएच गोलीकांड का आरोपी सलमान लाला गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
इंदौर : एमवाय अस्पताल में एम्बुलेंस संचालक पर गोली चलाकर सनसनी मचाने और अपने कारनामों […]