पितृपुरुष की सौवी जयंती को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी बीजेपी

  
Last Updated:  August 30, 2021 " 09:14 pm"

इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष, कुशल संगठनकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने शांतिपथ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा तय किया गया है कि कुशाभाऊ ठाकरे के इस जन्मदिवस को भाजपा जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी। पूरे वर्ष उनकी स्मृति में कार्यक्रम किये जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया। इस वर्चुअल संबोधन में स्व. ठाकरे से जुड़ी कई स्मृतियों को याद करते हुए उनके कृतित्व को सभी ने प्रणाम किया। भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, उमेश शर्मा, सूरज कैरो, प्रमोद टण्डन, मुद्रा शास्त्री, कमल वाघेला, अभिषेक बबलू शर्मा, संदीप दुबे सहित सभी अपेक्षित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल संबोधन स्क्रीन के माध्यम से सुना।
प्रतिमा पर माल्यार्पण करनेवालों में प्रमुख रूप से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद टंडन, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी दीपक जैन टीनू, गणेश गोयल, मुकेशसिंह राजावत, कमल बाघेला, जयंत भिसे, जयदीप जैन, नानूराम कुमावत, श्रेयश ठाकरे, गजेंद्र गावडे़, ज्योति तोमर, कंचन गिदवानी, मुकेश मंगल सहित सभी उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर, स्व. ठाकरे को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

सुंदरकांड का पाठ किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर भाजपा कार्यालय पर श्री रामदरबार व हनुमानजी के चित्र के समक्ष भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया। इसी तरह सभी विधानसभाओं में भी सुंदरकांड का पाठ कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *