इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 3 जुलाई 2021 को इंदौर में की गई घोषणा के तहत प्रदेश सरकार ने केसर बाग रोड़ स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय रामपुरा कोठी परिसर में देवी अहिल्याबाई होल्कर का भव्य स्मारक बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए रामपुरा कोठी से लगी लालबाग की 3 एकड़ जमीन पुरातत्व विभाग से वापस लेकर देवी अहिल्याबाई होलकर ट्रस्ट को दी जाएगी जबकि रामपुरा कोठी राजस्व विभाग के अधीन है।कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इस स्मारक की स्थापना के लिए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और सांसद शंकर लालवानी प्रयासरत थे। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि स्मारक की स्थापना के लिए इंदौर के लोगों से सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी। बताया जाता है कि इस स्मारक के लिए एक ट्रस्ट गठित किया जाएगा जिसकी अध्यक्ष पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन होंगी। ट्रस्ट में अन्य सदस्यों के साथ शासन के प्रतिनिधि के रूप में संभाग आयुक्त और जिला कलेक्टर भी रहेंगे।
Related Posts
June 14, 2022 रेल इनोवेशन नीति, रेलवे के लिए स्टार्टअप का रेल मंत्री ने किया शुभारंभ
नई दिल्ली : रेलवे ने स्टार्ट-अप और अन्य संस्थाओं की भागीदारी के जरिए इनोवेशन के क्षेत्र […]
September 18, 2021 उमा भारती का शिवराज सरकार को अल्टीमेटम, 15 जनवरी तक करें शराबबंदी, नहीं तो उतरेंगी सड़कों पर
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपनी ही पार्टी की सरकार के लिए परेशानी खड़ी करने जा […]
March 20, 2023 लॉलीपॉप देने में कांग्रेस भी पीछे नहीं, 500 में सिलेंडर और बहनों को 15 सौ रु. प्रतिमाह देने का किया ऐलान
शिवराज, मुझे गाड़ना चाहते हैं, मैं प्रदेश से महंगाई को हटाना चाहता हूं, बेरोजगारी को […]
December 10, 2019 संझा लोकस्वामी पर तालाबंदी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन इंदौर : सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी पर तालाबंदी का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। मंगलवार […]
December 4, 2018 उमा भारती भी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव भोपाल: सुषमा स्वराज के बाद अब उमा भारती ने भी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया […]
December 11, 2019 कलम पर भारी सरकार का पॉवर, लोकस्वामी पर चला बुलडोजर इंदौर : संझा लोकस्वामी में हनी ट्रैप से जुड़े खुलासे होने से सकते में आई कमलनाथ सरकार […]
May 2, 2023 अवैध निर्माणों पर चला निगम का बुलडोजर
तीन गोदामों का 17 हजार स्क्वेयर फीट अवैध निर्माण किया गया ध्वस्त।
इंदौर : नगर निगम […]