इंदौर में रह रहे बिहार के निवासियों के साथ बिहार दिवस भी मनाएंगे।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जावरा कंपाउंड पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की अध्यक्षता में सांसद, महापौर एवं सभी विधायकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद 22 मार्च को ब्रिलिएंट कन्वेंशन में बुद्धिजीवियों के साथ केंद्रीय बजट पर चर्चा करेंगे।साथ ही इंदौर में निवासरत बिहार के मूल नागरिकों के साथ बिहार दिवस का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा के साथ जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम,महापौर पुष्यमित्र भार्गव,सांसद शंकर लालवानी,विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला और महामंत्री सुधीर कोल्हे उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धीरज खंडेलवाल,राजेश बंसल पंप,डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा एवं बिहार दिवस के लिए सुधीर कोलहे एवं राजेंद्र राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Related Posts
October 13, 2023 141 वे आईओसी सत्र का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में तैयारियां पूरी।
मुंबई : जी-20 के बेहद सफल आयोजन के […]
October 27, 2023 कांग्रेस सनातन धर्म विरोधी है, उसे सबक सिखाएं: विजयवर्गीय
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 को नंबर वन बनाने का वादा किया।
इंदौर : कांग्रेस उन लोगों […]
August 8, 2020 मप्र में 10 अगस्त से तीन दिन के लिए होगा ‘ट्रांसपोर्ट लॉकडाउन’ इंदौर : ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के आह्वान पर प्रदेश में […]
November 3, 2023 मास्टर प्लान बनाकर करेंगे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 का विकास
विकास के नाम पर ठेकेदारों की कमाई और जनता का शोषण नहीं होने देंगे : पटेल
इंदौर : […]
July 31, 2024 उज्जवला योजना से जुड़ी बहनों को रक्षाबंधन की बड़ी सौगात
450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर।
सभी लाडली बहनाओं के खाते में राखी के लिए आएंगे 250 […]
May 16, 2023 इंदौर से पुरी, गंगासागर,भव्य काशी यात्रा पर रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन
इंदौर : पश्चिम रेलवे की पहली भारत गौरव ट्रेन, इंदौर - पुरी गंगासागर, भव्य काशी अयोध्या […]
June 12, 2024 ज्वेलर्स की दुकान से लाखों का सोना चुराने वाली महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
12 लाख रुपए मूल्य का माल और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद।
अंतराष्ट्रीय चोर गिरोह का […]