ब्रिज की डिजाइन में तकनीकि त्रुटियों को दूर कर क्वालिटी और सुरक्षा के उच्चतम मानदंडों को पूरा करने के दिए निर्देश।
इंदौर : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के पॉलीग्राउंड में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का शुक्रवार को निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
बता दें कि बीते दिनों इस ब्रिज की डिजाइन में कुछ तकनीकि त्रुटियां सामने आई थीं। इस बात को ध्यान में रखते हुए आईआईटी इंदौर के विशेषज्ञों के साथ मंत्री विजयवर्गीय ने मौके पर ही पुल की संरचना का अवलोकन किया।
उन्होंने पोलोग्राउंड एवं बाणगंगा ब्रिज की डिजाइन, गुणवत्ता तथा निर्माण की प्रगति को लेकर अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे निर्माण में क्वालिटी और सुरक्षा के उच्चतम मानदंडों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर साथी मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मधु वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अभियंता एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Related Posts
July 20, 2023 जी – 20 समिट में आए प्रतिनिधियों ने भारत के ई – श्रम पोर्टल में दिखाई रुचि
जी-20 समिट इंदौर में जारी।
इंदौर : इंदौर में 19 जुलाई से तीन दिवसीय जी-20 समिट […]
October 19, 2021 जिला प्रशासन की मानवीय पहल, कैफ़े संचालक को बेदखल कर बुजुर्ग महिला को दिलाया प्रॉपर्टी का कब्जा
इंदौर : बुजुर्ग, निराश्रित एवं विधवा महिला की प्रॉपर्टी पर कब्जा जमाकर बैठे कॉफ़ी किंग […]
May 10, 2020 मनीष सिंह के मनमाफिक हुई इंदौर- उज्जैन में पदस्थापनाएँ..! *कीर्ति राणा*
इंदौर : कांग्रेस सरकार में कथित लापरवाही के कारण तत्कालीन मुख्य सचिव […]
April 9, 2025 अखबारों में सिमटता साहित्य चिंता की बात..
कॉरपोरेट कल्चर से अखबारों से गुम हुआ साहित्य..
इंदौर प्रेस क्लब के मीडिया कॉन्क्लेव […]
August 3, 2023 मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ
प्रारूप मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन।
31 अगस्त तक मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे […]
February 23, 2022 उदयपुर के विशेषज्ञों की टीम इंदौर में प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए करेगी रोगियों का उपचार
इंदौर : श्री अग्रसेन महासभा के आमंत्रण पर उदयपुर के विश्व विख्यात कंचन सेवा प्राकृतिक […]
March 2, 2023 सबका ध्यान, सबको ज्ञान और सबको सम्मान वाला बजट – मालू
इंदौर : म.प्र. की शिवराज सरकार का बजट लोकलुभावन नहीं, लोक हितकारी होकर रोजगारोन्मुखी, […]