बीजेपी नेताओं ने पौधरोपण कर मनाया सीएम शिवराज का जन्मदिन
इंदौर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्म दिवस के पूर्व वीडियो संदेश जारी करके कार्यकर्ता एवं जनता से अनुरोध किया था कि अगर मेरे जन्मदिन पर कुछ देना चाहते हैं तो किसी भी प्रकार की औपचारिकता न करते हुए एक पौधा अवश्य लगाएं इसी बात को ध्यान में रखते हुए नगर भाजपा द्वारा भाजपा कार्यालय के समीप पौधरोपण किया गया।
प्रकृति का सरंक्षण हर इंसान का कर्तव्य।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। वृक्ष हमें प्राणवायु देते हैं और वातावरण व प्रकृति को संतुलित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। ऑक्सीजन के साथ फल, फूल और कड़ी धूप में छांव देने का काम पेड़ ही करते हैं। ऐसे में प्रकृति का संरक्षण करना हर मानव का कर्तव्य है, इसलिए सभी को पौधरोपण अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, नगर महामंत्री संदीप दुबे, नगर उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा,अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
August 16, 2019 पहली पुण्यतिथि पर अटलजी को किया गया नमन इंदौर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को दिवंगत हुए एक वर्ष पूर्ण हो […]
May 19, 2023 अच्छा कार्टून वह होता है, जिसे शब्दों की जरूरत न पड़े
चार दिनी कार्टून कार्यशाला का समापन।
इंदौर : ज्वलंत मुद्दों पर हर आदमी की जुबां है […]
July 10, 2021 आउटिंग में रुचि रखने वाली महिलाओं के लिए पजामा गर्ल्स पार्टी क्लब का गठन
इंदौर : महिला प्रकोष्ठ, अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के ‘लव यू जिंदगी’ के तहत अब एक बहुत […]
May 16, 2021 ब्लैक फंगस के मामलों की जल्द पहचान हो सुनिश्चित- सीएम
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि ब्लैक फंगस के प्रकरणों की जल्द पहचान के […]
December 21, 2018 इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का रंगारंग आगाज़। इंदौर: साहित्य के तीन दिवसीय महाकुंभ इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुक्रवार को रंगारंग आगाज […]
January 13, 2023 स्वर प्रवाह में आनंद वैद्य का प्रभावी गायन
इंदौर : जानी मानी सांस्कृतिक संस्था "पंचम निषाद संगीत संस्थान" प्रेस क्लब,इंदौर एवं […]
June 19, 2025 रेलवे के रतलाम मंडल पर दिव्यागजनों के बनाए जा रहे रियायती कार्ड
अभी तक ऑनलाइन जारी हो चुके हैं 800 से अधिक रियायती कार्ड।
रतलाम मंडल पर ऑनलाइन 800 […]