इंदौर : जानी मानी सांस्कृतिक संस्था “पंचम निषाद संगीत संस्थान” प्रेस क्लब,इंदौर एवं “संस्कृति संचालनालय,भोपाल” के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम “स्वर प्रवाह” का आयोजन इंदौर प्रेस क्लब के आनंद मोहन माथुर सभागार में किया गया।
पंचम निषाद संस्थान की सचिव शौभा चौधरी ने बताया कि, सन 2017 में पंचम निषाद संगीत संस्थान ने प्रातः कालीन संगीत बैठक स्वर प्रवाह की शुरुआत 6 साल पहले की थी। नए वर्ष 2023 के स्वागत में आयोजित “स्वर प्रवाह” के अतिथि कलाकार आनंद वैद्य (अजमेर) ने राग भैरव से शुरुवात की।इसके बाद बिलसखानी तोड़ी एवं राजस्थानी भजन जिसमें राग मांड और राग देस की छाया दिखाई देती थी, की सुरीली प्रस्तुति दी।उनके साथ रवि किलेदार ने हारमोनियम पर और मुकेश रासगाया ने तबले पर समुचित संगति की।
तानपुरे पर गायन में साथ निभाया मधुरा एवं पं गुनिता रिसबुड़ ने दी।
कार्यक्रम का संचालन संजय पटेल ने किया कलाकारों का स्वागत डॉ. शशिकांत तांबे ने किया।आभार शोभा चौधरी ने माना।
Related Posts
July 13, 2025 रेवती रेंज में रोपे गए 51 हजार पौधे
बीते वर्ष रोपे गए 12 लाख 41 हजार पौधों के विश्व कीर्तिमान की वर्षगांठ पर किया गया […]
February 21, 2023 तुर्किए में फिर आए भूकंप के झटके, तीन की मौत, दो सौ से अधिक घायल
नई दिल्ली : तुर्किए में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर […]
August 16, 2026 रिश्तों की जटिलताओं में उलझे रहस्य व रोमांच से भरपूर नाटक ‘खेळ’ का दमदार मंचन
नाट्य भारती की प्रभावी प्रस्तुति के साथ 21वीं सानंद नाट्य स्पर्धा का समापन
इंदौर : […]
July 12, 2025 इजराइल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव
15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'मुनी वर्ल्ड - 2025'
इंदौर : […]
January 8, 2025 सलमान खान के घर में लगाए बुलेटप्रूफ शीशे
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हाई-टेक सिक्योरिटी तैनात ।
मुंबई : अभिनेता सलमान खान के […]
August 2, 2020 10 रुपए का आरटीआई आवेदन लेने से मना करने पर राज्य सूचना आयुक्त ने अधिकारी पर लगाया 25 हजार रुपए जुर्माना भोपाल : ₹10 का आरटीआई आवेदन लेने से मना करने वाले अधिकारी पर मध्यप्रदेश सूचना आयोग 25 […]
April 9, 2023 बॉलीवुड के कई कलाकारों ने प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल में साझा किए अपने अनुभव
प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव: दूसरा दिन।
हिमानी शिवपुरी, कौशिक मित्रा, […]