इंदौर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी दो कारों को टक्कर मार दी. इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों के शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका.
मानपुर पुलिस के अनुसार, धार जिले के मनावर में रहने वाले कुछ लोग दो कारों में सवार होकर इंदौर आए थे. यहां से वापस लौटते वक्त सभी मानपुर इलाके महू फाटे के पास रुके थे. रविवार रात करीब पौने बारह बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी दोनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया.
हादसा इतना भयावह था कि कार में बैठे सुशील खटोड़, यश्वंत व महेंद्र तीनों निवासी मनावर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलने पर मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय रहवासियों की मदद से कार में फंसे मृतकों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए महू के सरकारी अस्पताल रवाना किया.
मानपुर थाना प्रभारी राजेश मोदी ने बताया कि, डंपर चालक की पहचान कर ली गई है. डंपर को जब्त कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है.
Related Posts
October 14, 2021 दशहरा मैदान में 111 फ़ीट ऊंचे रावण का होगा दहन, तैयारियां हुई पूरी
इंदौर : दशहरा महोत्सव समिति के संयोजन में दशहरा मैदान पर 111 फिट ऊँचा रावण, दहन के लिए […]
December 1, 2020 देव दीपावली पर दीपों से जगमगाया अहिल्या माता गौशाला परिसर, सैकड़ों भक्तों ने किया दीपदान
इंदौर : केसरबाग रोड़ स्थित अहिल्या माता गौशाला का परिसर कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली […]
October 18, 2024 जबलपुर मंडल में प्रस्तावित ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
इंदौर : पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली खंड में गोंदवाली स्टेशन यार्ड […]
September 2, 2022 केंद्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे ‘क्रिकेट की मार्केटिंग’ का लोकार्पण
इंदौर : वरिष्ठ शिक्षाविद,लेखक और हिंदी साहित्य समिति के प्रधानमंत्री प्रो. सूर्यप्रकाश […]
June 7, 2019 5 लाख बच्चों तक पहुंचाई जाएगी स्वास्थ्य सेवाएं इंदौर: कुपोषण से ग्रस्त बच्चों की पहचान कर उन्हें समुचित पोषण उपलब्ध कराने के लिए 10 जून […]
August 27, 2021 काबुल एयरपोर्ट के बाहर आत्मघाती विस्फोट, 12 अमेरिकी सैनिकों सहित 60 से अधिक लोगों की मौत
काबुल : अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो बड़े धमाके हुए हैं।इन धमाकों में अभी […]
June 14, 2021 कांग्रेस नेताओं की मांग, रात 10 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति दें प्रशासन
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सन्नी राजपाल एवं शहर उपाध्यक्ष गिरीश चितले ने […]