मराठी भाषा के उत्थान के लिए इंदौर में किए जा रहे प्रयासों में पूरा सहयोग करेंगे

  
Last Updated:  June 25, 2023 " 08:01 pm"

इंदौर प्रवास पर आए महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री दीपक केसरकर ने दिलाया भरोसा।

शहर की मराठी भाषी सामाजिक संस्थाओं ने किया केसरकर का स्वागत।

इंदौर : महाराष्ट्र सरकार के मराठी भाषा विभाग के केबिनेट मंत्री दीपक केसरकर रविवार को इंदौर में थे।

बृहन्महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष मिलिंद महाजन के नेतृत्व मे इंदौर शहर के मराठी समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने उनसे सौजन्य भेंट की। मिलिंद महाजन ने बृहन्महाराष्ट्र मंडळ के हाल ही में इंदौर में संपन्न हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बारे में मंत्री दीपक केसरकर को जानकारी दी। मराठी समाज द्वारा समय समय पर संचालित की जाने वाली गतिविधियों तथा कार्यक्रमों के बारे में नही उन्हें अवगत कराया।

मंत्री केसरकर ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से मराठी भाषा संस्कृति के प्रसार और संवर्धन हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया और आश्वस्त किया कि इंदौर में भी मराठी भाषा के उत्थान के लिए किए जाने वाले कार्यों हेतु वे यथासंभव मदद करेंगे।

महाराष्ट्र साहित्य सभा के अध्यक्ष अश्विन खरे ने आगामी अगस्त माह में आयोजित होने वाले नर्मदा परिक्रमा साहित्य सम्मेलन की उन्हें जानकारी दी और शामिल होने हेतु आमंत्रण भी दिया।

महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर और तरुण मंच की ओर से सुनील धर्माधिकारी ने समाज की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर अरुण खोचेे, हेमंत पन्हालकर,मिलिंद आठले भी उपस्थित थे।

लोकमान्य नगर से वैभव ठाकुर , नंदू कुलकर्णी, विवेक कापरे, महाराष्ट्र साहित्य सभा के सचिव प्रफुल्ल कस्तूरे, हेमंत मुंगी, हिंदी साहित्य समिति के सुधीर कोल्हे , पारखे, शरद नाइक, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल चाफेकर सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *