प्रेस्टीज शिक्षण समूह द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव पर देश की अचर्चित विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
इंदौर: प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर तथा प्रेस्टीज शिक्षण समूह के अन्य शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के बैनर तले 15 अगस्त सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ डेविश जैन ध्वजारोहण करेंगे और छात्रों व फैकल्टीज को संबोधित करेंगे।
अचर्चित विभूतियों का होगा सम्मान।
समारोह में प्रेस्टीज संस्थान द्वारा देश के अचर्चित विभूतियों, विशेष रूप से देश के राष्ट्रीय प्रतीक के निर्माता स्वर्गीय दीनानाथ भार्गव की पत्नी, भारतीय शास्त्रीय गायक गौतम काले, जोनल डीसीपी विशेष शाखा, इंदौर डॉ. राजेश सहाय को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर संस्थान के छात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगे।
तिरंगा यात्रा निकाली।
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग मैनेजमेंट एंड रिसर्च के फैकल्टीज, छात्रों द्वारा संसथान के निदेशक डॉ. मनोज कुमार देशपांडे की अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में संस्थान के छात्र छात्राएं शामिल हुए।
Related Posts
December 18, 2018 खत्म हुई तल्खी, बड़े भैया से मिलकर सुदर्शन ने जताया खेद इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्र. 1 से बीजेपी के प्रत्याशी रहे सुदर्शन गुप्ता सोमवार शाम बड़े […]
July 29, 2021 सामाजिक संस्था के साथ जरूरतमंद बच्चों की स्कूल फीस भरकर इंदौर पुलिस ने निभाया समाज के प्रति अपना उत्तरदायित्व
इन्दौर : पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक […]
January 28, 2025 नर्मदा साहित्य मंथन ‘अहिल्या पर्व’ का आयोजन 31 जनवरी से
विभिन्न सत्रों के माध्यम से पर्यावरणीय जागरूकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण […]
April 18, 2021 गुरुजी सेवा न्यास ने क्रेडाई यूथ वेलफेयर ट्रस्ट की मदद से शुरू किया शव वाहन का संचालन, लगेगा न्यूनतम शुल्क
इंदौर : वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए श्री गुरुजी सेवा न्यास एवं क्रेडाई यूथ […]
March 13, 2025 एक महिला संभालती है मालवा मिल मुक्तिधाम का मैनेजमेंट..!
आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर दाह संस्कार ठीक से हो जाए, इसका भी रखती हैं […]
January 15, 2022 मकर संक्रन्ति पर अहिल्या माता गौशाला में गौभक्तों ने की गौसेवा
इंदौर : मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में केशरबाग रोड स्थित अहिल्यामाता गौशाला पर सुबह से […]
July 16, 2022 जनता को साथ लेकर इंदौर की जरूरत के मुताबिक बनवाएंगे मास्टर प्लान
मास्टर प्लान-2035 : मंत्री से मिल आए, मुख्यमंत्री तारीफ कर गए, सांसद-मंत्री सहमत फिर भी […]