इंदौर : शहर के हवा बगंला केट-राऊ मार्ग का उन्नयन टूलेन से फोरलेन में किया जा रहा है। इस कार्य के लिये 13.33 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। गुरूवार को इस फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने की। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, विधायक जीतू पटवारी, मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बता दें कि हवा बगंला केट-राऊ मार्ग की कुल लंबाई 5.60 किलो मीटर है। यह मार्ग धार रोड़ को राऊ की ओर जोड़ता है। वर्तमान में यह रोड़ टूलेन है। इसकी चौड़ाई 7 मीटर है। इस मार्ग पर यातायात के बढ़ते दबाव के कारण फोरलेन मार्ग की मांग नागरिकों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी। फोरलेन बन जाने से इस मार्ग की कुल चौड़ाई 15.20 मीटर हो जाएगी, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को काफी सुविधा होगी। इस फोरलेन मार्ग के बीच में तथा मार्ग के दोनो तरफ वृक्षारोपण भी किया जाएगा। यह निर्माण कार्य मार्च, 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्माण एजेंसी को दिया गया है।
Related Posts
February 5, 2023 संदीप राशिनकर के कला अवदान पर की जा रही पीएचडी
चेन्नई के अभा पुष्पांजलि कला सम्मान से भी नवाजे जाएंगे संदीप।
इंदौर : शहर के जाने […]
December 13, 2019 कन्या भ्रूण हत्या रोकने के संकल्प के साथ गीता जयंती महोत्सव का समापन इंदौर : गीता भवन में 6 दिसंबर से चल रहे अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव का गुरुवार को […]
August 2, 2020 शेष बची खुरचन कांग्रेस का कर देना चाहिए विसर्जन- मालू उमंग सिंघार ने ट्वीट के जरिए बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि "भारत के स्वतन्त्रता संग्राम से […]
April 21, 2022 भोपाल रेल मंडल की गाड़ियों में कोरोना काल में वापस ली गई सुविधाएं पुनः बहाल
भोपाल : रेलवे बोर्ड द्वारा गाड़ियों के वातानुकूलित डिब्बों में लिनेन, कम्बल तथा डिब्बों […]
January 5, 2019 किसान कर्ज माफी की कट ऑफ डेट अब 12 दिसंबर 2018 भोपाल: शनिवार को सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। विभागों के बंटवारे के […]
February 16, 2022 लोक अभियोजकों को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने का आदेश हाईकोर्ट ने रखा बरकरार
इंदौर : मप्र हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति- जनजाति अधिनियम के तहत नियमित लोक अभियोजकों को […]
May 21, 2024 आवाज की दुनिया में रचनात्मकता की अनंत संभावनाएं हैं : विनय उपाध्याय
इंदौर : उदघोषणा की गुणवत्ता का पैमाना सिर्फ़ अच्छी आवाज़ ही नही, भाषा, ज्ञान, विचार, […]