इंदौर : शहर के हवा बगंला केट-राऊ मार्ग का उन्नयन टूलेन से फोरलेन में किया जा रहा है। इस कार्य के लिये 13.33 करोड़ रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। गुरूवार को इस फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने की। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, विधायक जीतू पटवारी, मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बता दें कि हवा बगंला केट-राऊ मार्ग की कुल लंबाई 5.60 किलो मीटर है। यह मार्ग धार रोड़ को राऊ की ओर जोड़ता है। वर्तमान में यह रोड़ टूलेन है। इसकी चौड़ाई 7 मीटर है। इस मार्ग पर यातायात के बढ़ते दबाव के कारण फोरलेन मार्ग की मांग नागरिकों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी। फोरलेन बन जाने से इस मार्ग की कुल चौड़ाई 15.20 मीटर हो जाएगी, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को काफी सुविधा होगी। इस फोरलेन मार्ग के बीच में तथा मार्ग के दोनो तरफ वृक्षारोपण भी किया जाएगा। यह निर्माण कार्य मार्च, 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्माण एजेंसी को दिया गया है।
Related Posts
February 11, 2023 गोली चलाकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक पर गोली चलाकर उसकी हत्या करने वाला आरोपी पुलिस […]
January 7, 2020 बचपन में भक्ति के संस्कार मिले तो बुढापा संवर जाता है- आचार्य शास्त्री इंदौर : भक्ति के बीज बचपन में डाले, पचपन में नहीं। बचपन से ही भक्ति के संस्कार मिल जाए […]
August 25, 2021 इंदौर में पटरी से उतरे डीजल ट्रेन के टैंकर, ट्रेनों के आवागमन पर नहीं पड़ा असर
इंदौर : को जिले के मांगलिया गांव स्टेशन पर डीजल ट्रेन के 2 टैंकर पटरी से उतर गए।यह घटना […]
March 22, 2020 ‘जनता कर्फ्यू’ को इंदौर में मिला भारी प्रतिसाद, बन्द रहा शहर, सड़कों पर रहा सन्नाटा इंदौर : कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए पीएम मोदी द्वारा रविवार 22 मार्च को 'जनता […]
February 22, 2019 युवा संवाद में कम रही युवाओं की मौजूदगी इंदौर: भारत के मन की बात जानने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के सुझावों को […]
October 31, 2018 वैश्विक पर्यटन स्थल बनेगा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी इंदौर: सरदार पटेल के प्रतिमा स्थल स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को वैश्विक पर्यटन स्थल के बतौर […]
September 25, 2021 अज्ञान के अंधकार को भागवत के दीपक से दूर किया जा सकता है- स्वामी भास्करानंद
इंदौर : भागवत श्रद्धा और आस्था के साथ सुना जाने वाला ग्रंथ है। जन्म जन्मांतर के बंधनों […]