भोपाल : बदनावर की सियासत में कैलाश विजयवर्गीय के दखल से नाराज भंवर सिंह शेखावत की मुश्किलें, विजयवर्गीय को निशाने पर लेने से बढ़ गई हैं। बीजेपी का प्रदेश संगठन कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में आगे आया है।
संगठन ने सौंपी है विजयवर्गीय को जिम्मेदारी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि
कैलाश जी को संगठन ने उपचुनाव तैयारी की जिम्मेदारी दी है। मालवा की सभी 5 सीटों पर कैलाश विजयवर्गीय को फोकस करने को कहा गया है।
अग्रवाल को संगठन की सहमति से पार्टी में शामिल किया गया।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मुताबिक बदनावर में बागी नेता राजेश अग्रवाल को संगठन की सहमति के बाद भाजपा में शामिल किया गया है।
शेखावत को किया तलब।
ये भी पता चला है कि बीजेपी प्रदेश संगठन भंवरसिंह शेखावत के बागी तेवरों से नाराज हैं। उसने इस सिलसिले में शेखावत को तलब कर सफाई भी मांगी है।
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश संगठन की नाराजगी को देखते हुए भंवरसिंह शेखावत अपने तेवर नरम करते हैं या फिर बागी तेवर बरकरार रखते हुए पार्टी से इतर रुख अपनाते हैं।
Related Posts
March 2, 2023 आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द्र के साथ मनाएं आगामी त्योहार
शांति समिति की बैठक में कलेक्टर, पुलिस आयुक्त ने की अपील।
होली, रंगपंचमी पर रहेंगे […]
October 26, 2022 राम राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए काम करें टीम मध्यप्रदेश – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की प्रगति, विकास और कल्याण के लिए दिलाए दीपावली […]
July 10, 2022 वर्षाजनित बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी
इंदौर : वर्षा के मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा अधिक रहता है। इस मौसम में होने वाली […]
January 30, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार,डेढ़ लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाला आरोपी, […]
December 13, 2023 स्वयं के लिए कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना पसंद करूंगा
मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को बीजेपी ने 18 साल मुख्यमंत्री बनाया, अब समय पार्टी को […]
October 12, 2023 शहीदों, दिवंगत महापुरुषों,स्वयंसेवकों का किया गया श्राद्ध, तर्पण
बीजेपी प्रवक्ता गोविंद मालू की अगुवाई में संस्था आनंद गोष्ठी के बैनर तले संपन्न हुआ […]
January 9, 2024 मप्र में ठंड को देखते हुए सुबह 10 बजे से लगेंगे सभी स्कूल
इंदौर : बीते चार - पांच दिनों से कड़ाके की ठंड के साथ मावठा भी गिर रहा था, अब मौसम खुल […]