इंदौर : अगर आप मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं तो सावधानी बरतें, मोबाइल आपकी जान भी ले सकता है। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में अचानक मोबाइल फटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मोबाइल पर बात करते समय हुआ धमाका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर के गांव छपरौड निवासी 28 वर्षीय युवक राम साहिल पिता रामभवन पाल शुक्रवार सुबह मोबाइल पर बात कर रहा था, उसी दौरान मोबाइल में धमाका हो गया। धमाके में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानपुर ले जाया जा रहा था पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की जांच की जा रही है। मोबाइल किस कम्पनी का था, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
Related Posts
November 11, 2023 शहर के पुरातन बाजारों को समस्याओं से दिलाएंगे मुक्ति : मांधवानी
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी ने कहा है कि शहर […]
October 31, 2020 सुसाइड से पहले नरेंद्र रघुवंशी ने जबलपुर हाईकोर्ट को भेजा था पत्र..?
इंदौर : जीतू सोनी के साथी रहे नरेंद्र रघुवंशी के खुदकुशी मामले में नया खुलासा हुआ है। […]
July 15, 2022 इंदौर की जिला और चारों जनपद पंचायतों पर बीजेपी का कब्जा
इंदौर : ग्राम सरकार पर एक बार बीजेपी का कब्जा हो गया है। इंदौर जिले की चारों जनपद और […]
December 7, 2023 मिथ्या ग्रुप होटल बार का लाइसेंस सात दिन के लिए निलंबित
बार में अनियमितताएं पाये जाने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई।
आबकारी विभाग ने बार को किया […]
November 29, 2021 महिलाओं के पर्स व मोबाइल लूटने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल शो रूम लूटने की बना रहे थे योजना
इंदौर : मोबाइल शोरूम पर डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश, विजय नगर पुलिस की गिरफ्त में आ […]
November 24, 2024 कैलाश मकवाना होंगे मप्र के नए डीजीपी
भोपाल : वर्तमान में पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रमुख कैलाश मकवाना को प्रदेश का नया […]
August 3, 2021 एमवायएच में महिला की डिलीवरी के दौरान बरती गई लापरवाही, नवजात के हाथ में हुआ फ्रेक्चर
इंदौर : एमवाय अस्पताल में एक महिला के साथ कथित रूप से वार्ड बॉय द्वारा छेड़छाड़ की घटना […]