बीजेपी इंदौर जिले के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन

  
Last Updated:  December 23, 2020 " 08:59 pm"

इंदौर : बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, जिला प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष चौधरी एवं व्यवस्था प्रभारी उमरावसिंह मौर्य ने बताया कि पार्टी संगठन द्वारा तय सभी मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे हैं। विधानसभा देपालपुर के चौबीस अवतार मंडल(देपालपुर), धन्नालाल पटेल मंडल(गौतमपूरा), गुरूनानक देव मंडल(बेटमा), महाराजा यशवंतराव मंडल(हातोद) विधानसभा सांवेर के प्रकाश सोनकर मंडल,(सांवेर), मां अहिल्या मंडल(पालिया), मां क्षिप्रा मंडल(क्षिप्रा), मां नर्मदा मंडल(खुडेल), विधानसभा महू के भगवान परशुराम मंडल(मानपुर), डॉ. भीमराव अम्बेडकर मंडल(कोदरिया), के.जी. माहेश्वरी मंडल(महूनगर), शहीद ट्ंटया मामा मंडल(सिमरोल), भेरूलाल पाटीदार मंडल (महूगांव), भगवान परशुराम मंडल(मानपुर) एवं राऊ विधानसभा के राऊ मंडल, कैलाश पाटीदार मंडल में बुधवार को प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।
पदाधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण के सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 5 सत्र संपन्न हुए। वक्ताओं ने दस विषयों पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित मंडल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
भाजपा का इतिहास एवं विकास, 2. हमारा विचार परिवार, 3. भाजपा एवं हमारा दायित्व 4. भारत की वैचारिक मुख्यधारा-हमारी विचारधारा 5. व्यक्तित्व विकास 6. सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग 7. प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां 8. हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका 9. आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा 10. पिछले 6 सालों में हुए अन्त्योदयी प्रयत्न। इन विषयों पर जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, वरिष्ठ नेता देवराजसिंह परिहार, गोविन्द मालू, राधेश्याम यादव, रवि रावलिया, डॉ. रीता उपमन्यु, प्रेमनारायण पटेल, गोपालसिंह चौधरी, कंचनसिंह चौहान, संतोष पाटीदार, नारायण पटेल, शैलेष गिरजे, शेखर बुन्देला, अरूण जोशी, मोहन राठौर, मोहित वर्मा, विशाल राठी, रामविलास पटेल, श्रवणसिंह चावड़ा, पन्नालाल जैन, सुभाष महोदय, दीपक जैन टीनू आदि वक्ताओं ने मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
वक्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग को अनवरत चलने वाली प्रक्रिया बताया। भारतीय जनता पार्टी में सदैव समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होते रहे हैं। इन वर्गों के माध्यम से भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की कार्य पद्धति एवं व्यक्तित्व विकास के निर्माण के साथ नई ऊर्जा और उत्साह का सृजन करती है।
कार्यकर्ता का निर्माण-योग्य दिशा में हो, इसलिये समय-समय पर हमारी पार्टी में प्रशिक्षण वर्ग होता है। यह प्रशिक्षण वर्ग भी इसीलिये हो रहा है। वैचारिक अधिष्ठान के तीन प्रमुख बिन्दू है, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और हमारी पंचनिष्ठाएं इसकी समझ हम सभी को होना चाहिए। हमारा दल विचारों पर आधारित होने के कारण उसकी सोच भी हमेशा देशहित में होती है और इसी वजह से पूरा देश हमारे साथ खड़ा है।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रारंभ में भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात वर्गगीत उपस्थित सभी अपेक्षित कार्यकर्ताआें को सुनाया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में विधायक तुलसीराम सिलावट, मधु वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, उमानारायण पटेल, सुभाष चौधरी, उमरावसिंह मौर्य, मुकेश सूरा, महेन्द्र ठाकुर, प्रेमसिंह ढाबली, चिन्टू वर्मा, गुमानसिंह पंवार, सुखलाल मंसारे, विष्णुप्रसाद शुक्ला, गोविन्दसिंह चौहान, दिनेश मांगरोला, मुकेश जरिया, सतीश कौशल, रामस्वरूप गेहलोद, नारायण पटेल, मनोज पाटीदार, अनिल पाटीदार, पीयूष अग्रवाल, सुनील गेहलोत, रायबहादूरसिंह तंवरए घनश्याम नारोलियाए अनिल पाटीदारए पुंजालाल निनामा सहित मंडल में निवासरत प्रदेश व नगर के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, ग्राम संयोजक, मंडल के मोर्चा अध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, जनप्रतिनिधि सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *