जनजाति विकास मंच ने कलेक्टर, डीआईजी को ज्ञापन सौंपकर की मांग।
इंदौर : जनजाति विकास मंच के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्टर मनीष सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर देहात को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए बेटमा थाना क्षेत्र के खानपुर के जनजाति समाज की बेटी के साथ एक समुदाय के लड़कों द्वारा अभद्रता करने और विरोध करने पर पीड़िता के परिवार के सदस्यों पर किए गए जानलेवा हमले से दोनों शीर्ष अधिकारियों को अवगत कराया गया। जनजाति विकास मंच के पदाधिकारियों का कहना था कि अपराधियों पर पुलिस द्वारा कठोरता से कार्रवाई नही करने से जनजाति समाज में रोष है। उन्होंने कलेक्टर व डीआईजी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा, इंदौर महानगर के पदाधिकारी भी शामिल थे।
Related Posts
June 17, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर की गई जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 2 आरोपी, पुलिस थाना रावजी […]
March 4, 2022 मराठी साहित्यिक कृतियों को दिए जाने वाले वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान का ऐलान
इंदौर : आपले वाचनालय एवं मासिक पत्रिका सर्वोत्तम द्वारा उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों को […]
July 26, 2021 शाही ठाठ- बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, दर्शनलाभ के लिए मची होड़
उज्जैन : श्रावण के पहले सोमवार पर राजाधिराज बाबा महाकाल राजसी ठाट- बाट के साथ नगर भ्रमण […]
October 11, 2020 राजमाता विजयाराजे सिंधिया की सौंवी जयंती पर जारी होगा 100 रुपए का सिक्का
भोपाल : राजमाता विजयाराजे की 100वीं जन्म जयंती 12 अक्टूबर को है। इस मौके पर […]
December 1, 2024 मल्हारी मार्तंड मंदिर की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर मनाया जा रहा तीन दिवसीय उत्सव
मल्हारी मार्तंड मंदिर तिलकपथ पर मनाया जा रहा स्थापना दिवस उत्सव।
पहले दिन अभिषेक, […]
November 19, 2022 भारतीय टीम के टी – 20 विश्वकप में खराब प्रदर्शन पर चयन समिति बर्खास्त
इंदौर : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से […]
January 19, 2019 भय्यू महाराज को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठते थे आरोपी युवती और सेवादार इंदौर: रहस्य के आवरण में लिपटी भय्यू महाराज की खुदकुशी की घटना से पर्दा आखिर हट ही गया […]