बैतूल : मप्र के बैतूल जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। ईसाई मिशनरी के कुछ लोग धर्मांतरण का प्रयास कर रहे थे। इसपर स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।
ये था मामला।
धर्मांतरण का ये मामला बैतूल के भैंसदेही थाना क्षेत्र के उदामा गांव का है। बताया जाता है कि धर्मांतरण के लिए लोगों को वहां एकत्रित कर हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहे जा रहे थे। इसी को लेकर विवाद खड़ा हुआ। धार्मिक भावनाओं को आहत किए जाने के मामले में राजू भलावी की शिकायत पर धारा 295ए, 34 भादवि एवं इजाफा धारा 3 (1)T ST/SC एक्ट का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में भैंसदेही पुलिस टीम ने सायबू इवने, विजय जाधव निवासी कोठारा अमरावती, रूथबाई जाधव निवासी कोठारा अमरावती और डेनी पाऊल निवासी सदर बैतूल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Related Posts
September 16, 2022 दु:खों का न करें पोस्टमार्टम
इंदौर : ईश्वर की बनाई सृष्टि में भी अनोखी विचित्रता है। कुछ लोगों की क्रियाशीलता अपने […]
November 29, 2021 सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते जहर पीने वाले जोशी परिवार के पांचवे सदस्य ने भी तोड़ा दम, कार्रवाई के नाम पर की गई महज लीपापोती
भोपाल : सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पीने वाले जोशी परिवार […]
February 23, 2025 संत रविदास की जयंती पर समाज के बुजुर्गों का किया गया सम्मान
इंदौर : संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 648 जयंती पर 'श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आधार […]
September 26, 2023 स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया शुभारंभ
राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में देशभर की अनेक स्मार्ट सिटीज ने प्रदर्शित किए अपने […]
December 30, 2021 भंवरकुआ से तेजाजी नगर तक सड़क विस्तारीकरण के लिए डाली गई सेंटर लाइन
इंदौर : भंवरकुआ चौराहा से तेजाजी नगर बायपास तक सडक विस्तारीकरण, चौडीकरण व निर्माण कार्य […]
August 14, 2024 राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे मप्र पुलिस के 32 अधिकारी – कर्मचारी
भोपाल : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक पाने वाले पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों की घोषणा […]
June 9, 2023 हितग्राही सम्मेलन में लाडली बहनाओं की उमड़ी भारी भीड़
केंद्रीय राज्यमंत्री सोमप्रकाश और महाराष्ट्र के मंत्री मुनगंटीवार ने लाड़ली बहना योजना […]