बैतूल : मुलताई के पास बुधवार को बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस ड्राइवर समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की शिनाख्ती के साथ उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पट्टन से मुलताई की तरफ आने वाली बस को मुलताई से मक्का भर कर महाराष्ट्र जा रहे ट्रक ने नरखेड़ के पास जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस ड्राइवर शेख रशीद समेत यात्री छाया देवीदास पाटिल, सुनील पिपर्दे ओर भीमराव समेत सामने बैठे एक अन्य यात्री की मौत की हो गई है। पांच गम्भीर घायलों को वरूड अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना में अब तक 25 लोगों के जख्मी होने की खबर है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैतूल जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सड़क दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और बैतूल जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की आवश्यक सहायता के निर्देश भी दिए हैं।
Related Posts
September 12, 2020 पीएम मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाएगी युवा कांग्रेस इंदौर : भारतीय युवा कांग्रेस जिला, प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर 17 सितंबर को […]
July 22, 2023 आईडीए में लीज नवीनीकरण हेतु कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने ई - गवर्नेस के तहत की गई इस पहल का किया शुभारंभ।
इन्दौर : […]
March 17, 2023 यातायात बाधित कर रही निजी ट्रेवल्स की बस पर हजारों रूपए जुर्माना
इंदौर :यातायात प्रबंधन पुलिस ने रॉयल ट्रेवल्स की बस क्रमांक NL01-B-2541 के चालक द्वारा […]
August 21, 2023 शहर में बढ़ते अपराधों के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
कृष्णबाग कॉलोनी हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
रीगल तिराहा […]
January 21, 2022 शिकायतों के त्वरित समाधान पर दें ध्यान- ऊर्जा मंत्री
इंदौर : प्रदेश सरकार गरीबों, आम लोगों, किसानों व जन जन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। […]
March 24, 2023 राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचने में मोदी सरकार ने सारी हदें पार की..
आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन - कमलनाथ
भोपाल : राहुल गांधी की लोकसभा […]
January 12, 2024 विद्युतीकृत रेल लाइनों के आसपास न उड़ाए पतंग
हादसे से बचने के लिए रेलवे प्रशासन ने की लोगों से अपील।
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम […]