इंदौर : कोरोना संक्रमण को लेकर धीमी गति से ही सही पर हालात में सुधार नजर आने लगा है। बीते लगभग एक हफ्ते से नए संक्रमित मामलों में गिरावट आ रही है। ग्रोथ रेट घटने के साथ रिकवर होने वालों की तादाद भी बढ़ रही है। गुरुवार 13 मई को जितने संक्रमित मिले उससे डेढ़ गुना से ज्यादा ठीक होकर घर लौटे। इससे लग रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अब थमने लगी है।
1559 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 6892 आरटी पीसीआर और 3032 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9974 की टेस्टिंग की गई। 8349 निगेटिव पाए गए, 1559 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 36 रिपीट पॉजिटिव निकले। 30 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 13 लाख 06 हजार 823 सैम्पलों की जांच की गई। 1 लाख 34 हजार 843 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 85 फीसदी से ज्यादा रिकवर भी हो गए हैं।
2512 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को बड़ी राहत की बात ये रही की जितने नए संक्रमित मिले उससे डेढ़ गुना से अधिक कोरोना को मात देने में कामयाब हुए। 1559 नए संक्रमितों के मुकाबले 2512 कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 16 हजार 493 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 17105 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
9 मरीजों की मौत।
गुरुवार को 9 मरीज कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए चल बसे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1245 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
February 18, 2022 पीसीसी का चुनाव कर्यक्रम घोषित, 20 अगस्त से पहले मिलेगा नया अध्यक्ष..?
भोपाल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चुनाव के पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के चुनाव […]
May 31, 2022 जोरदार आतिशबाजी कर मनाया इंदौर गौरव दिवस, महिला सफाई कर्मियों को वितरित की गई साड़ियां
इंदौर : माँ अहिल्या की पावन नगरी में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे गौरव दिवस के […]
May 20, 2021 हाईकोर्ट ने CMHO को जब्त रेमडेसीवीर अपनी कस्टडी में लेने का दिया आदेश
इंदौर : रेमडेसीवीर की चोरी और कालाबाजारी के पिछले एक माह में सैकड़ों प्रकरण सामने आए […]
November 5, 2020 चाइनीज और देवी- देवताओं के चित्र वाले पटाखे बेचने पर लगाया गया प्रतिबन्ध
भोपाल : सीएम शिवराज ने लव जिहाद के खिलाफ मप्र में भी सख्त कानून बनाने की बात कही है। […]
November 18, 2024 पत्रकार श्रीमाल की साहसिक पहल से आग में झुलसने से बची महिला
महिला के कपड़ों में लगी आग को सुझबुझ से बुझाया।
इंदौर : दीपोत्सव के एक कार्यक्रम के […]
November 8, 2020 इस्कान मन्दिर में दिवाली के उपलक्ष्य में होगा कमल दीपदान
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्काॅन) मंदिर इंदौर पर दीपावली के […]
May 13, 2020 एहतियाती उपायों से कोरोना मुक्त है जिला जेल इन्दौर : जहाँ देश, प्रदेश और शहर की जेलों में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं वहीं […]