इंदौर : आईसीसी टी – 20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 4 विकेट से हराकर क्रिकेट प्रेमियों को दीपावली पर जश्न मनाने का मौका दे दिया। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर भारतीय टीम ने कोहली की नाबाद विराट पारी की बदौलत पाकिस्तान को जैसे ही शिकस्त दी, पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। ऐन दिवाली पर मिली इस जीत का देशभर में जमकर जश्न मनाया गया।
राजवाड़ा रहा जश्न का केंद्र।
आखरी गेंद पर जैसे ही भारत ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज की, क्रिकेट प्रेमी, खासकर युवा हाथों में तिरंगा थामे राजवाड़ा की ओर निकल पड़े। दीपावली की खरीददारी के चलते वैसे ही राजवाड़ा पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी, इसके बावजूद हजारों क्रिकेट के दीवानों का रुख राजवाड़ा की ओर चल पड़ा। राजवाड़ा के सामने और कृष्णपुरा पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारों के बीच युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। इस दौरान ढोलक की थाप पर ठुमके लगाने के साथ जोरदार आतिशबाजी कर भारत की पाकिस्तान पर जीत का जश्न मनाया गया। एकाएक राजवाड़ा पर भीड़ बढ़ने से लोगों को परेशानी भी हुई पर जीत के जश्न में वे अपनी सारी परेशानी भूल गए। इस दौरान लगे जाम से निपटने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
Related Posts
March 11, 2025 इंदौर नगर निगम के 90 लाख दस्तावेजों का किया जा रहा डिजिटलाइजेशन
महापौर ने निगम के डॉक्युमेंट डिजिटलाइजेशन कार्यो का अवलोकन।
जनता के लिये व जनता के […]
May 12, 2025 मेंगों जत्रा को इंदौर वासियों का मिला जबरदस्त प्रतिसाद
तीन दिनों में लगभग 90 हजार दर्जन से अधिक बिके आम।
रविवार को उमड़े स्वाद के शौकीन, […]
August 9, 2022 शाही लवाजमें के साथ निकला सरकारी ताजिया, ताज़िए के नीचे से निकलने की मची रही होड़
इंदौर : कोरोना काल के बाद इस बार त्योहारों की रौनक पुनः लौट आई है। सामाजिक, धार्मिक […]
August 30, 2021 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित
इंदौर : प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अंतर्गत आम लोगों को बाजार से 60 से 70 फीसदी कम […]
May 16, 2021 इंदौर पुलिस के वेबिनार में प्लाज्मा थेरेपी को लेकर दी गई अहम जानकारी
इन्दौर : इन्दौर पुलिस द्वारा कोरोना महामारी में उपयोगी प्लाज्मा थैरेपी के लिए चलाए जा […]
June 4, 2020 सीएम शिवराज ने कलेक्टर से ली अनलॉक 1 के तहत उठाए गए कदमों की जानकारी इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टरों की समीक्षा बैठक में अनलॉक वन के […]
June 18, 2021 पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा राहुल गांधी का जन्मदिन, सभी वार्डों में होगा पौधारोपण
इंदौर : 19 जून को अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गाँधी का जन्मदिन है। […]