इंदौर : आईसीसी टी – 20 विश्व कप 2022 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 4 विकेट से हराकर क्रिकेट प्रेमियों को दीपावली पर जश्न मनाने का मौका दे दिया। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर भारतीय टीम ने कोहली की नाबाद विराट पारी की बदौलत पाकिस्तान को जैसे ही शिकस्त दी, पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। ऐन दिवाली पर मिली इस जीत का देशभर में जमकर जश्न मनाया गया।
राजवाड़ा रहा जश्न का केंद्र।
आखरी गेंद पर जैसे ही भारत ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज की, क्रिकेट प्रेमी, खासकर युवा हाथों में तिरंगा थामे राजवाड़ा की ओर निकल पड़े। दीपावली की खरीददारी के चलते वैसे ही राजवाड़ा पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी, इसके बावजूद हजारों क्रिकेट के दीवानों का रुख राजवाड़ा की ओर चल पड़ा। राजवाड़ा के सामने और कृष्णपुरा पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारों के बीच युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। इस दौरान ढोलक की थाप पर ठुमके लगाने के साथ जोरदार आतिशबाजी कर भारत की पाकिस्तान पर जीत का जश्न मनाया गया। एकाएक राजवाड़ा पर भीड़ बढ़ने से लोगों को परेशानी भी हुई पर जीत के जश्न में वे अपनी सारी परेशानी भूल गए। इस दौरान लगे जाम से निपटने में पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
Related Posts
March 7, 2024 एआईसीटीएसएल की बसों के यात्रियों को मिली अटल रेडियो की सौगात
बीआरटीएस पर ई - बस और महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा का भी शुभारंभ।
ग्रीन मोबिलिटी […]
April 5, 2022 इंदौर को नशे का हब बनने से बचाना जरूरी, नशे के शैडो एरिया चिन्हित कर कार्रवाई करें पुलिस- मालू
बधाई इंदौर पुलिस,और सख़्ती चाहिए
इन्दोर : पुलिस ने जिस तत्परता से नकली ब्राउन शुगर […]
July 26, 2024 मियावाकी पद्धति से रोपे गए पौधों ने ले लिया सिटी फॉरेस्ट का रूप
इंदौर : विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 78 में विकसित सिटी फॉरेस्ट परियोजना पर्यावरण […]
March 22, 2017 आईएएस राजीव कुमार बन सकते हैं यूपी के नए मुख्य सचिव योगी आदित्यनाथ की सरकार में 1981 बैच के आईएएस ऑफिसर राजीव कुमार अगले मुख्य सचिव बन सकते […]
February 21, 2022 ऑनलाइन देखी जा सकती है आयुष्यमान योजना से जुड़े अस्पतालों की सूची
इंदौर : आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश योजना के तहत अलग-अलग बीमारियों के नि:शुल्क […]
May 16, 2022 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान की सराहना की
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति […]
December 8, 2021 हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की मौत, सैन्य सूत्रों ने की पुष्टि
नई दिल्ली : तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटना ग्रस्त हुए एमआई-17 हेलिकॉप्टर में सवार 14 […]