इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल की मनुआभान टेकरी पर स्थापित महारानी पद्मावती की प्रतिमा का अनावरण किया। केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और महाराणा प्रताप के वंशज महाराज कुमार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी इस दौरान मौजूद थे।
महारानी पद्मावती के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारतीय शौर्य एवं पराक्रम की प्रतीक महारानी पद्मावती की प्रतिमा स्थापना से एक संकल्प पूरा हुआ है। महारानी पद्मावती ने अपने स्वाभिमान और देश के गौरव की रक्षा के लिए स्वयं को अग्नि में समर्पित कर दिया। उनकी मूर्ति स्थापित करने के साथ ही इस स्थल को विकसित किया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी महारानी के संघर्ष से प्रेरणा ले सकें और अपनी धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों को न भूलें। महारानी पद्मावती की मूर्ति का प्रारूप एल.एन. भावसार द्वारा तैयार किया गया और मूर्तिकार प्रभात राय हैं।
प्रतिमा अनावरण समारोह में सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और नागरिकगण उपस्थित थे।
Related Posts
April 18, 2021 कोरोना का कहर जारी, 17 सौ के करीब मिले नए संक्रमित, 7 की मौत
इंदौर : ऑक्सीजन और दवाइयों को लेकर मचे हाहाकार के बीच नए संक्रमित मरीज लगातार बड़ी […]
August 16, 2022 हर घर तिरंगा अभियान से योग को जोड़कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
इंदौर : योग गंगा योगिक,साइंटिफिक एंड स्प्रिचुअल रिसर्च फाउंडेशन और निशा जोशी योग […]
July 23, 2021 सभी प्रमुख प्रतिद्वंदी हैं, अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी- सिंधु
साइना नेहवाल की तरह पी.वी.सिंधु ने भी बचपन में ही अपनी प्रतिभा का एहसास करा दिया था, […]
January 28, 2024 आकाश विजयवर्गीय ने जन समस्याओं के निराकरण का दिया भरोसा
विधानसभा 1 के वार्ड क्र 5 में पहुंची आभार यात्रा।
इंदौर : विधानसभा 1 के विभिन्न […]
November 5, 2019 संभागायुक्त, महापौर ने गौशाला में किया गौपूजन इंदौर : केशरबाग रोड स्थित प्राचीन अहिल्या माता गौशाला में गोपाष्टमी उत्सव उत्साह से […]
July 6, 2025 एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए लागू होगी रोटेशन प्रणाली
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबधित एमवाय अस्पताल को उन्नत बनाने के लिए नर्सिग आफिसर […]
December 19, 2022 आयुर्वेद के लिए अमृत काल है वर्तमान समय
आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार करेगी पूरी मदद
अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के […]