किला मैदान मेंन रोड A 15, इंदौर पर मुख्यतः क्षेत्र 1 एवं शहर की जनता के समस्याओं के समाधान को लेकर काम करेगा यह कार्यालय।
कैलाश – आशा विजयवर्गीय एवं आकाश – सोनम विजयवर्गीय ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ।
भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित।
इंदौर : नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधानसभा 1 के विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने किला मैदान पर महाशिवरात्रि के अवसर पर अपने हाईटेक कार्यालय का सपरिवार पूजा अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया।
इस मौके पर उनके साथ पत्नी आशा विजयवर्गीय, पुत्र आकाश विजयवर्गीय एवं पुत्रवधु सोनम विजयवर्गीय भी उपस्थित थे।
विधानसभा क्षेत्र के केंद्र बिंदु में होने से शहर एवं विधानसभा 1 की जनता इस कार्यालय पर आकर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करवा सकेंगी।
कार्यालय में क्षेत्र के विकास कार्यों, योजनाओं का लाभ दिलवाना आदि जैसे हर छोटे बड़े जनहितकारी कार्य किए जाएंगे। यह कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है,जहा हर प्रकार का ऑनलाइन डाटा भी रिकॉर्ड किया जाएगा। समस्या से लेकर समाधान होने तक की मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
विजयवर्गीय ने शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता पार्षद,पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर सभी को महाशिवरात्रि के महापर्व की बधाई भी प्रेषित की।
Related Posts
May 1, 2023 समलैंगिक विवाह भारतीय संस्कृति के खिलाफ, नहीं मिले मान्यता – आलोक कुमार
जनसंख्या नियंत्रण के लिए बनें सख्त कानून।
सामाजिक समरसता को लेकर एक अभियान की तरह […]
January 16, 2020 रविवार तक बढ़ाई गई तिल चतुर्थी महोत्सव की अवधि इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में चल रहे तिल चतुर्थी महोत्सव में भक्तों की रिकॉर्ड भागीदारी […]
March 21, 2023 कार्यकर्ता ही विहिप की पूंजी है – सचिन दा
इंदौर : विश्व हिंदू परिषद इंदौर विभाग की बैठक प्रीतमदास सभागार में आयोजित की गई।बैठक […]
December 24, 2023 अर्जुन की तरह गीता हर दुविधाग्रस्त इंसान को दिव्य दृष्टि प्रदान करती है
इंदौर : गीता भवन में चल रहे अ.भा. गीता जयंती महोत्सव में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी […]
June 10, 2021 25 हजार रुपए कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया एक आरोपी
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते एक आरोपी को खजराना पुलिस ने […]
January 8, 2022 पहले सड़क बनेगी फिर होगा पुल का निर्माण, देवास में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को अधिकारियों ने दिया आश्वासन
देवास : मक्सी रोड पर बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण के चलते सड़क पर फैले कीचड़ से जहां […]
August 12, 2021 इंदौर के 19 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का काम पूरा, 25 अस्पतालों में प्रगति पर है कार्य
इंदौर : आशंकित कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर ऑक्सीजन उत्पादन के क्षेत्र में इंदौर […]