इंदौर : देश और प्रदेश ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट इंदौर के देवगुराड़िया स्थित ट्रेन्चिंग ग्राउंड में स्थापित किया गया है। यहां कचरे से बायोगैस बनाई जाएगी, जिसका उपयोग सीएनजी चलित सिटी बसों के संचालन में होगा। इस प्लांट का लोकार्पण 19 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे। वे भोपाल, इंदौर और देवास के स्वच्छता प्रहरियों से संवाद भी करेंगे। सीएम शिवराज के भी इस दौरान उपस्थित रहने की संभावना है।
मंत्री सिलावट ने लिया तैयारियों का जायजा।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बुधवार शाम बायोगैस प्लांट के लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल भी इस दौरान मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने अधिकारियों से लोकार्पण समारोह को लेकर की गई तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह में छोटी से छोटी बातों का भी ध्यान रखा जाए। प्रधानमंत्री के वर्चुअली जुड़ने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्री सिलावट के मुताबिक यह बायोगैस प्लांट इंदौर का गौरव बढाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
Related Posts
August 25, 2024 भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र को घर – घर पहुंचाने के मुख्यमंत्री के ऐलान का इस्कान ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री जिन्होंने श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र को […]
August 1, 2021 बीजेपी के छह मंडलों में सम्पन्न हुई कार्यसमिति की बैठकें, स्वावलंबी मंडल, सक्षम वार्ड और सक्रिय बूथ का दिया गया गुरुमंत्र
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की कार्यसमिति की बैठक संगठन के तय कार्यक्रम के […]
November 4, 2020 हाई कोर्ट को गुमराह कर तबादला रुकवाने वाले फॉरेस्ट SDO की याचिका खारिज, जुर्माना भी लगाया
इंदौर : मध्यप्रदेश शासन ने 15 सितंबर को इंदौर सीसीएफ के अधीन पदस्थ महू एसडीओ अजय कुमार […]
June 2, 2023 नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड का इंदौर विमानतल पर किया गया भावभीना स्वागत
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की अगवानी।
लोकनृत्यों की पेश की गई बानगी।
मुख्यमंत्री […]
September 1, 2020 सिद्ध विजय गणेश मंदिर में शिव रूप में सजाए गए बप्पा इंदौर : मरीमाता चौराहा स्थित सिद्ध विजय गणेश मंदिर पर सिद्ध विजय गणेश का पिता शिवजी के […]
December 31, 2016 बेटे ने ठुकरा दी पिता की 92 अरब डॉलर की जागीर.. बीजिंग।
चीन के सबसे रईस और 92 अरब अमेरिकी डॉलर के साम्राज्य के मालिक वांग जियानलिन […]
October 22, 2021 वाहन चोर को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने बरामद की दो गाड़ियां
इंदौर : सीसीटीवी में कैद शातिर वाहन चोर को पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली ने गिरफ्त में ले […]