इंदौर : स्लाइड गिटार और गायन के क्षेत्र में शहर की पहचान रहे लब्ध प्रतिष्ठित कलाकार स्व. विष्णु रामचंद्र वलीवडेकर की स्मृति में उनके सुशिष्य मनीष पिंगले रविवार, 18 सितम्बर को शाम 7:30 बजे अभिनव कला समाज सभागार में आयोजित ‘गुरुवे नमः’ कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ राहुल बेने तबले पर सांगत करेंगे।
मनीष पिंगले युवा पीढ़ी के अग्रणी स्लाइड गिटारिस्ट माने जाते हैं। उनके गुरु विष्णु रामचंद्र वलीवडेकर अपने जमाने के सितारा स्लाइड शो गिटारिस्ट एवं गायक माने जाते थे। पं. कुमार गंधर्व एवं पं. देवधर मास्टर के सुशिष्य पं. वलीवडेकर ने कई दशक पूर्व स्लाइड गिटार में नाम कमाया था। उनके सुशिष्य मनीष पिंगले आजकल मुंबई में रहकर संगीत जगत में स्थापित नाम बन चुके हैं तथा युवा पीढ़ी के अग्रणी स्लाइड गिटारिस्टों में शुमार किए जाते हैं।
35 से अधिक देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुके मनीष पिंगले के अनुसार स्व. वलीवडेकर सर जितने अच्छे कलाकार और गुरु थे, उतने ही हंसमुख भी। मनीष पिंगले अभिनव कला समाज में स्लाइड गिटार पर शास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत की प्रस्तुति देंगे और लोक संगीत व फ्यूज़न संगीत की झलकियाँ भी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम संयोजक आलोक बाजपेयी ने बताया कि आयोजन सभी के लिए खुला एवं निःशुल्क है।
Related Posts
February 26, 2021 महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा सेफ सिटी अभियान
इंदौर शहर में महिला सम्मान सेफ़ सिटी अभियान ज़ोर शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान में […]
July 30, 2020 अनलॉक- 3 को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने 1 अगस्त से लागू होनेवाले अनलॉक-3 की नई गाइ़लाइन जारी की है। […]
June 16, 2021 कोरोना ने कराया सत्त्य से साक्षात्कार…
मैंने अपने जीवन में कई समाज सुधारकों के बारे में पढ़ा है जैसे: राजा राम मोहन राय, स्वामी […]
July 10, 2020 दो दिन में 19 सौ सैम्पल हुए पेंडिंग, अप्रैल में हुई मौतों की अब जाकर की जा रही पुष्टि…!, इंदौर : कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका में जिला प्रशासन ने सैम्पल लेने की तादाद तो बढा दी […]
June 1, 2020 दो दिनों में कम हुए कोरोना संक्रमण के मामले, 59 फीसदी मरीज हुए ठीक इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते दो दिनों से कमीं के आसार दिखाई दे रहे हैं। […]
November 12, 2023 राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र
20 सालों में बीमारू राज्य को विकासशील बनाया, अब बनाएंगे विकसित मध्यप्रदेश।
वादा करके […]
December 9, 2022 धर्म और राष्ट्र विरोधी तत्वों से सजग रहें – जगद्गुरु शंकराचार्य
बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम पर 55वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन का […]