इंदौर : कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते शहर की लैब्स में लग रही लम्बी लाइनों और रिपोर्ट में लग रही देरी को देखते हुए माधव सृष्टि ने सेंट्रल लैब के साथ मिलकर बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित गुरुजी सेवा न्यास स्थल माधव सृष्टि परिसर में कोविड आरटी पीसीआर जाँच प्रारम्भ की है।
शासन द्वारा निर्धारित दरों पर होगी जांच।
गुरुजी सेवा न्यास के संयोजक गोपाल गोयल ने बताया कि न्यास ने लोगों को आ रही परेशानी को देखते हुए सेंट्रल लैब को निःशुल्क स्थान और अन्य संसाधन उपलब्ध कराकर न्यास स्थल पर आर टी पीसीआर जाँच सुविधा प्रारम्भ की है।
यहाँ शासन द्वारा निर्धारित दरों पर सोशल डिस्टेंन्सिंग के साथ जाँच की जा रही है ।
ग़ौरतलब है कि विजय नगर बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में काफ़ी समय से कोविड टेस्ट सेंटर की ज़रूरत महसूस की जा रही थी। इस सेंटर के शुरू होने से लोगों को जाँच कराने शहर के मध्य क्षेत्र में जाने की जरूरत नहीं होगी । इससे लोगों की अनावश्यक आवाजाही रुकेगी तथा समय और ईधन की बचत भी होगी।
संचालन टोली के सीए अभय शर्मा ने बताया कि गुरुजी सेवा न्यास स्थल पर ड्राइव इन और ड्राइव आउट दोनों ही तरीक़े से सैम्पल देने की सुविधा दी जा रही है। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।
Related Posts
June 27, 2022 मप्र टीम के रणजी चैंपियन बनने का इंदौर में जमकर मनाया गया जश्न
इंदौर : मुंबई जैसी मजबूत टीम को शिकस्त देकर मप्र टीम के पहली बार रणजी चैंपियन बनने का […]
December 25, 2018 कमलनाथ के मंत्रिमंडल में संतुलन साधने की कवायद भोपाल: लंबे विचार- मंथन के बाद सीएम कमलनाथ ने अपना मंत्रिमंडल गठित कर लिया है। शपथ ग्रहण […]
December 20, 2022 स्वच्छता के साथ अपने स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान – महापौर
योग मित्र अभियान के तहत वार्ड 76 के उद्यान में किया योग।
योग के बाद वार्ड 76 के […]
September 25, 2021 सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कनाड़िया में बनेगा 50 बिस्तरों का अस्पताल
इंदौर : जल संसाधन मंत्री और सांवेर क्षेत्र के विधायक तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से […]
January 2, 2023 बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु,
एक ही दिन में 4 से 5 लाख लोगों ने किए दर्शन।
महाकाल लोक की अद्भुत छटा निहारकर लोग […]
April 20, 2025 रीडिंग,राइटिंग, डिस्कशन,थिंकिंग और सतत प्रयास लॉ स्टूडेंट के मूलमंत्र..
डॉ. एनएन जैन नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोले सुप्रीम कोर्ट के जज […]
April 16, 2024 लाखों रुपए मूल्य के अवैध गांजे के साथ पकड़ाए तीन आरोपी
अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले 03 तस्कर, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त […]