पंचम निषाद का रजत जयंती संगीत समारोह 25 फरवरी से

  
Last Updated:  February 16, 2022 " 09:24 pm"

इन्दौर : शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था ‘पंचम निषाद’अपने कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह मना रही हैं। 25 से 27 फरवरी तक होने जा रहा यह समारोह संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, इंडो थाई सिक्युरिटीज लि. और इन्दौर प्रेस क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया है। यह समारोह पं सी आर व्यास और विदुषी गिरीजादेवी को समर्पित है।

इन हस्तियों का होगा सम्मान।

समारोह में पंचम निषाद को आगे बढ़ाने में मदद करने वाली हस्तियों पद्मभूषण सुमित्राताई महाजन,पद्मश्री जनक पलटा, पद्मश्री पुरू दाधीच,प्रो. सरोज कुमार,पं दिनकर राव मुजूमदार,पं शशिकांत ताबे,पं रमेश तागडे,पं. दीपक गरुड, सुशील सुरेका, पारस दोशी, संजय पटेल, अजय सिंह राणा, मीनल मोडक, मुकेश रासगाया, कृष्णकांत परिहार और योगेश कान्हेरे का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट होंगे। सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और विधायक मालिनी गौड भी समारोह में अतिथि के बतौर शिरकत करेंगे।

कार्यशाला प्रेस क्लब और संगीत कार्यक्रम जाल सभागृह में।

तीन दिवसीय इस समारोह में रोज सुबह आमंत्रित कलाकारों की कार्यशाला इन्दौर प्रेस क्लब मे,और गायन- वादन कार्यक्रम शाम को जाल सभागृह में होगा।

ये कलाकार देंगे प्रस्तुति।

संगीत समारोह में पहले दिन शुक्रवार 25 फरवरी को इंदौर की संगीता अग्निहोत्री तबला सोलो और पुणे के पं. सत्यशील देशपांडे ख्याल गायन पेश करेंगे। शनिवार 26 फरवरी को पुणे के पं. उदय भवालकर का ध्रुपद गायन और कोलकाता की रिम्पा सिवा सोलो तबला वादन पेश करेंगी। तीसरे और अंतिम दिन रविवार 27 फरवरी को पहले मुंबई के पं नित्यानंद हल्दीपुर बांसुरी वादन पेश करेंगे। इसके बाद विदुषी आरती अंकलीकर पुणे के ख्याल गायन से समारोह का समापन होगा। संगीत समारोह सभी सुधि रसिक श्रोताओं के लिए खुला है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *