इंदौर : मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल ने गुरुवार को राजभवन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार ग्रहण किया। प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मध्यप्रदेश की निवृत्तमान राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, वन मंत्री विजय शाह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महनिदेशक विवेक जौहरी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा और अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।
राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल का जन्म एक जून 1944 को गुजरात के नवसारी में हुआ था। वे गुजरात के नवसारी से पाँच बार और गणदेवी से एक बार विधायक रहे। उन्होंने 27 वर्ष तक विधायक के रूप में कार्य किया है। वे गुजरात में वर्ष 1997 से 2002 तक आदिम जाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री तथा वर्ष 2002 से 2012 तक आदिवासी कल्याण, वन और पर्यावरण मंत्री रहे हैं।
Related Posts
September 30, 2022 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मप्र को मिले दो अवॉर्ड
राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार मिलना प्रदेश के लिए सम्मान का पल-मंत्री ठाकुर।
मोस्ट फिल्म […]
June 8, 2017 राहुल गांधी की गिराफ्तारी के विरोध में इंदौर कांग्रेस ने दी गिराफ्तारी किसानों के समर्थन राहुल गांधी की गिराफ्तारी के विरोध में इंदौर कांग्रेस ने दी गिराफ्तारी […]
January 16, 2021 उत्साह भरे माहौल में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण महा अभियान, स्वास्थ्यकर्मी आशा पंवार को लगाया पहला टीका
इंदौर : कोरोना वायरस को स्थायी रूप रवानगी देने के लिए दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान […]
April 3, 2022 15 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का अवैध नशीला पदार्थ जब्त, सरगना सहित पांच आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" के तहत अब तक की सबसे बडी कार्रवाई में 15 करोड 18 लाख रूपए […]
June 16, 2021 हाइकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में 10 जुलाई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह और […]
August 6, 2020 डेढ़ सौ के ऊपर पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा, 3 मरीजों की मौत इंदौर : पूरीतरह अनलॉक हुए शहर में कोरोना संक्रमण शेयर बाजार की तरह ऊपर- नीचे जा रहा है। […]
May 21, 2022 डांस वीडियो ने करवाई इंदौरी कलाकार साहिल की बड़े परदे पर एंट्री
डांस बेस्ड फिल्म देहाती डिस्को में नज़र आएंगे इंदौर के साहिल एम. खान, 27 मई को होगी […]