सतना : मप्र के चुनावी परिदृश्य में जय – वीरू के बाद श्याम और छेनू की एंट्री हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बिना नाम लिए कमलनाथ – दिग्विजय सिंह की जोड़ी को फिल्म ‘मेरे अपने’ के श्याम – छेनू की जोड़ी बताकर नई बहस को जन्म दे दिया।
दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कमलनाथ – दिग्विजय सिंह के बीच मची खींचतान को लेकर किए गए सवाल के जवाब में दोनों नेताओं को फिल्म शोले के जय – वीरू की जोड़ी बता दिया था। इसे लेकर जमकर राजनीतिक बयानबाजी हुई थी।
शुक्रवार को सतना के दौरे पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बिना नाम लिए कमलनाथ – दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह फिल्म शोले के जय – वीरू की जोड़ी नहीं है। एक फिल्म आई थी ‘मेरे अपने’ जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी थी। दोनों अपने – अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे, यह वही जोड़ी है।
बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं कमलनाथ।
सीएम शिवराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ अपने बेटे नकूलनाथ को स्थापित करने में जुटे हैं, यहां तक कि टिकट भी वही बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिखर रही है और यह बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती।
Related Posts
July 26, 2021 इंदौर में निर्माण का मलबा इधर- उधर फेंकना पड़ेगा महंगा। नगर निगम वसूलेगी 5 हजार रुपए फाइन
इंदौर : देश के सबसे स्वच्छ शहर मध्यप्रदेश के इंदौर में निर्माण से जुड़ा मलबा यहां-वहां […]
December 5, 2022 गीता जयंती महोत्सव में लव जिहाद के प्रति जागरूक रहने का दिलाया गया संकल्प
गीता भवन में चल रहा है अ.भा. गीता जयंती महोत्सव।
महोत्सव में जीवन प्रबंधन गुरू पं. […]
November 30, 2021 अभिनेता कबीर बेदी ने सानवी जैन को किया पुरस्कृत
इंदौर : हाल ही में गांधी हॉल में सम्पन्न हुए तीन दिवसीय इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में […]
April 18, 2022 अब सुबह 9 बजे खुलेंगे बैंक और वित्तीय संस्थान, आरबीआई ने जारी किए निर्देश
नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्तीय बाजार और बैंकिंग कारोबार के समय […]
June 17, 2023 पूंजीगत संपत्ति की खरीद पर लिया जा सकता है, इनपुट टैक्स क्रेडिट
इंदौर : जीएसटी के तहत व्यापरियों द्वारा मशीनरी या अन्य कोई पूंजीगत सम्पति (कैपिटल […]
March 27, 2021 इस्पोरा की कैरम स्पर्धा का खिताब नरेंद्र भाले को।
इंदौर : खेल समीक्षक नरेंद्र भाले ने इंदौर स्पोर्ट्स राइटर्स एसोसिएशन के वार्षिक खेल […]
November 20, 2019 कार- स्कूल बस में भिड़ंत, बच्चे रहे सुरक्षित महू : किशनगंज से गुजरनेवाले एबी रोड पर स्कूल बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। ये हादसा […]