भोपाल : मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधान सभा का आगामी बजट सत्र सोमवार,22 फरवरी से आरंभ होकर शुक्रवार,26 मार्च,2021 तक चलेगा,राज्यपाल द्वारा अनुमोदित उक्त आशय की अधिसूचना विधान सभा सचिवालय द्वारा शुक्रवार को जारी की गई ।
विधान सभा के प्रमुख सचिव ए.पी.सिंह के अनुसार विधान सभा के इस 33 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी । सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी । इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2021-2022 का बजट प्रस्तुत होगा तथा शासकीय एवं अशासकीय कार्य संपादित किये जायेंगे ।
इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 24 फरवरी,2021 तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 11 फरवरी,2021 तक प्राप्त की जाएंगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव,ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तथा नियम-267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में 16 फरवरी,2021 से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जाएंगी ।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं विधान सभा का यह आठवां सत्र होगा ।
Related Posts
December 13, 2021 पंढरीनाथ पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, अकोला से पकड़कर लाई आरोपी को
इंदौर : पंढरीनाथ पुलिस ने 36 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर […]
October 25, 2016 ANALYSIS: सिर्फ प्रॉफिट पर फोकस करते रहे मिस्त्री; 8 लाख करोड़ के टाटा ग्रुप से उन्हें हटाने के ये हैं बड़े कारण नई दिल्ली/मुंबई.रतन टाटा को अपना उत्तराधिकारी चुनने में तीन साल का वक्त लगा था। उन्होंने […]
October 8, 2020 कलेक्टर ने बुलाई नोडल अधिकारियों की बैठक, आदर्श आचार संहिता का सख्ती के पालन कराने के दिए निर्देश
इंदौर : जिले में सांवेर विधानसभा उप चुनाव के लिये व्यापक तैयारियां जारी हैं। आदर्श आचरण […]
December 1, 2022 गीता जयंती महोत्सव में ज्वलंत मुद्दों पर किया जाएगा श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन
2 से 8 दिसंबर तक आयोजित होगा गीता जयंती महोत्सव।
देशभर से संत - महात्मा करेंगे […]
December 9, 2024 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री यादव
श्रीमद्भगवद्गीता जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने […]
January 27, 2023 बदमाशों ने घर में घुसकर युवक पर किया हमला, नकदी, मोबाइल व लैपटॉप लूटकर हुए फरार
भंवरकुआ थाना क्षेत्र की घटना।
इंदौर : दिनदहाड़े एक युवक के घर में घुसे बदमाशों ने […]
February 28, 2022 बाइक फिसलने से घायल युवक का ट्रैफिक एएसआई ने किया प्राथमिक उपचार
इंदौर : अपनी ड्यूटी निभाने के साथ ट्रैफिक पुलिस पीड़ितों की मदद में भी पीछे नहीं रहती। […]