भोपाल : बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा को मध्य प्रदेश विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। जगदीश देवड़ा के मंत्री बनने पर रामेश्वर शर्मा को प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी दी गई है। वे स्पीकर और डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति तक इस पद पर बने रहेंगे। मानसून सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होना है।
मंत्री बनने के लिए देवड़ा ने दिया इस्तीफा।
इससे पहले दो जुलाई को जगदीश देवड़ा ने प्रोटेम स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया था। मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए उन्होंने प्रोटेम स्पीकर पद से इस्तीफा दिया। उधर कांग्रेस ने देवड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल करने को असंवैधानिक बताते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने प्रोटेम स्पीकर रहते हुए देवड़ा को मंत्री बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। भोपाल की हुजूर सीट से दूसरी बार विधायक बने रामेश्वर शर्मा अब जगदीश देवड़ा की जगह प्रोटेम स्पीकर बनाये गये हैं।
Related Posts
April 16, 2019 ताई को टिकट मिलता तो बुरीतरह हारती बीजेपी- सत्तन # कीर्ति राणा #
इंदौर : राष्ट्र कवि और भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने […]
May 9, 2021 नकली रेमडेसीवीर बनाकर बेचने वालों के खिलाफ दर्ज हो हत्या का प्रकरण, पूर्व विधायक नेमा ने डीआईजी से की मांग
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने रविवार को डीआईजी मनीष कपूरिया से मुलाकात की। […]
October 25, 2021 सेंट्रल जेल में भी मनाया गया करवा चौथ का पर्व, पत्नियों ने जेल में बंद पतियों के दीदार कर खोला व्रत
इंदौर : सेंट्रल जेल में बंद क़ैदियों की पत्नियों ने जेल पहुंचकर सजा काट रहे अपने पतियों […]
October 3, 2020 हाथरस कांड के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, मामले की सीबीआई जांच की मांग की
इंदौर : हाथरस में हुए वीभत्स और बलात्कार कांड और योगी सरकार की भूमिका के विरोध में […]
November 25, 2020 बीजेपी की संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति एवं संगठन व्यवस्थाओं के संदर्भ में भाजपा […]
June 22, 2022 बीजेपी ने मंडल और बूथ स्तर पर मनाया योग दिवस
योग कर स्वस्थ भारत का दिया संदेश।
इंदौर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार […]
April 17, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा आरोपी पकड़ाया
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, क्राइम ब्राँच इंदौर की गिरफ्त […]