महापुरुषों की प्रतिमा पर साफ- सफाई के साथ हुआ आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ, जलाए गए दीप

  
Last Updated:  March 13, 2021 " 04:59 am"

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी देश की आजादी का ‘‘अमृत महोत्सव’’ (75वीं वर्षगाठ) मनाने जा रही है। समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद में किया गया। इसी कड़ी में प्रदेश संगठन के द्वारा तय कार्यक्रमों के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम 75 सप्ताह तक चलने वाला है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ भाजपा ने सभी मंडलों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास साफ सफाई कर, स्वच्छता अभियान चलाकर किया। सफाई पश्चात प्रतिमा के सामने सुंदर रंगोली बनाई गई। इसी के साथ प्रतिमाओं पर शाम को दीपक प्रज्वलित किए गए।भाजपा के मंडल में निवासरत सभी भाजपा वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने चन्द्रशेखर आजाद मंडल, सुभाष मंडल, लक्ष्मीबाई मंडल, सम्राट अशोक मंडल, लवकुश मंडल, डॉ. अम्बेडकर मंडल, रामायण मंडल, पं.दीनदयाल उपाध्याय मंडल, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल, संतश्री मौनी बाबा मंडल, संतश्री बालीनाथ मंडल, देवी अहिल्या मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, अटलबिहारी वाजपेयी मंडल, महाराणा प्रताप मंडल, हेमू कालानी मंडल, शहीद भगतसिंह मंडल, लक्ष्मणसिंह गौड मंडल, छत्रसाल मंडल, वीर सावरकर मंडल, सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल, शिवाजी मंडल, डा.ऐपीजे अब्दुल कलाम मंडल, निर्भयसिंह पटेल मंडल, गुरू गोविन्दसिंह मंडल, सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य मंडल, सरदार पटेल मंडल, निपानिया मंडल में आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। आगामी दिनों में संगठन द्वारा तय कार्यक्रम इस दौरान लगातार किए जाएंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *