शासकीय कला एवम वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में बोले डॉ. पाराशर।
इंदौर : ‘महिला सशक्तिकरण, चुनौतियां व समाधान’ विषय पर अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवम वाणिज्य महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में डॉ. शैलेंद्र पाराशर ने प्रमुख वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमेशा से ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में सशक्त भूमिका निभाती आई हैं। देवी अहिल्याबाई, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी महिलाएं इसका उदाहरण हैं। डॉ. पाराशर ने महिलाओं के लिए समान अवसर की वकालत करते हुए कहा वे हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं, ऐसे में उनके साथ लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। अतिथि वक्ता डॉ. शैलेंद्र पाराशर का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अनूप कुमार व्यास, महिला सशक्तिकरण समिति की डॉ. सुषमा व्यास और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. बीके गुप्ता ने शॉल और श्रीफल भेंट कर किया। विषय प्रवर्तन डॉ. सुषमा व्यास ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेणु सिन्हा ने किया। आभार डॉ.श्रद्धा मालवीय ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं और प्राध्यापकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
Related Posts
May 12, 2019 पीएम मोदी की सभा की तैयारियां हुई मुकम्मल इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश […]
March 30, 2021 जबरेश्वर महादेव मंदिर से छत्र व मुकुट चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन से गाड़कर रखा था चुराया हुआ सामान
इंदौर : सराफा थाना क्षेत्र में मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया […]
December 1, 2020 सीएम शिवराज ने पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात, मन्त्रिमण्डल विस्तार सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली: मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से सीएम शिवराज की कोई 1 […]
February 21, 2023 प्रकृति का सरंक्षण ही देवतत्व की अभिव्यक्ति है – उत्तम स्वामीजी
इंदौर : अनादि काल से प्रकृति हमारी पूजक रही है।जल,नदी,सागर,पेड़,पौधे,वायु इन सभी को […]
December 2, 2023 इंदौर की 09 विधानसभा सीटों पर कुल 20 लाख 33 हजार से अधिक मतों की होगी गिनती
इंदौर : जिले की कुल 09 विधानसभा सीटों की मतगणना रविवार, 03 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में […]
May 12, 2022 धार भोजशाला का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, केंद्र सरकार सहित आठ को भेजा गया नोटिस
इंदौर : लंबे समय से चला आ रहा मप्र के धार जिले में स्थित भोजशाला का विवाद भी कोर्ट के […]
December 26, 2020 सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया अटलजी का जन्मदिन, भाजपाइयों ने सेवा कार्यों के जरिए अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस शुक्रवार को पूरे […]