मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पर प्रकरण दर्ज

  
Last Updated:  March 10, 2023 " 09:48 pm"

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करना प्रदेश की करोड़ों जनता का अपमान- रणदिवे

चंद्रशेखर पटेल जैसे तत्वों का पालन पोषण करना कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र चेहरा दर्शाता है।

इंदौर : कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल निवासी गौरी नगर द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ नगर भाजपा द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी क्षेत्र संपत उपाध्याय को ज्ञापन देने के साथ थाना विजयनगर में एफआईआर दर्ज कराई गई। बीजेपी पदाधिकारियों ने आरोपी कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ रासुका लगाने की भी मांग की।

बिना अनुमति धरना – प्रदर्शन पर चिंटू चौकसे के खिलाफ भी एफआईआर।

बीजेपी की ओर से फरियादी कार्यकर्ता आशीष पिता दिनेश श्रीवास्तव द्वारा थाना विजयनगर में एफ आई आर क्रमांक 219/2023 धारा 341, 294, 505 (2) एवं धारा 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कराया गया। इसी के साथ एक अन्य प्रकरण कांग्रेस नेता राजू भदौरिया और चिंटू चौकसे पर भी बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाकर धरना – प्रदर्शन करने पर पुलिस थाना विजयनगर में प्रकरण क्रमांक 217/2023 धारा 188 के अंतर्गत दर्ज किया गया।

मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कांग्रेस के चरित्र का परिचायक।

कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस उपायुक्त जोन 2 को ज्ञापन देने पहुंचे नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि मुख्यमंत्री के विरुद्ध इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी करना कांग्रेस व उनके कार्यकर्ताओं के मानसिक दिवालियापन और चाल चरित्र व चेहरे को दर्शाता है। सेवा दल का पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल आपराधिक प्रवृत्ति का होकर उस पर इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रकरण दर्ज हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसी को लेकर हमने डीसीपी संपत उपाध्याय से मांग की है कि ऐसे अपराधिक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए साथ ही श्री गांधी बने कहा कि कांग्रेस को इस घृणित कृत्य का जवाब जनता चुनाव में उसे सबक सिखाकर देगी। कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता शेष है तो इस कृत्य के लिए उन्हें मुख्यमंत्री से माफी मांगनी चाहिए।

धरना – प्रदर्शन के दौरान की थी अभद्र टिप्पणी।

बता दें कि कांग्रेस ने प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ सत्य साईं चौराहे पर धरना – प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए सेवादल के जिला अध्यक्ष बताए जा रहे चंद्रशेखर पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लेकर अपमानजनक शब्द कहे। बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *