इंदौर : अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने एक सादे समारोह में यूपीएससी की परीक्षा महिला वर्ग के संपूर्ण भारत वर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बुंदेलखंड क्षेत्र की बिटिया सुश्री जागृति अवस्थी का सम्मान किया। इस दौरान उन्हें ब्राह्मण समाज का गौरव बताते हुए उम्मीद जताई गई कि वे विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज के गरीब और जरूरतमंद तबके की हरसंभव मदद करती रहेंगी।
इस मौके पर पं. लखन लाल तिवारी कक्का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष,पं हरिनारायण तिवारी शास्त्री जिला संयोजक, पं. लक्ष्मीनारायण पटेरिया जिला अध्यक्ष, डॉ एम के शर्मा,पं अरुण तिवारी, पं राम भजन कटारे,पं अर्पित सिद्ध, पं. देवेंद्र शर्मा, पं अशोक चतुर्वेदी, पं. नरेंद्र तिवारी और पं. उमेश तिवारी, ने जगृति अवस्थी को पुष्प गुच्छ भेंट किए। साधना तिवारी महिला प्रकोष्ठ संयोजक, शर्मिष्ठा तिवारी ने परिषद की ओर से दुपट्टे एवं मोतियों की माला पहनाकर जागृति का सम्मान किया। संस्था
के राष्ट्रीय सचिव पं.अवधेश कुमार उरमालिया एवं प्रदेश अध्यक्ष पं. मनोहर दुबे से.नि. आई.ए.एस.ने मोबाइल पर जागृति को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
यूपीएससी सेकंड टॉपर रही जागृति का ब्राह्मण एकता परिषद ने किया सम्मान
Last Updated: October 4, 2021 " 04:13 pm"
Facebook Comments