इंदौर : तीसरी लहर आए या न आए पर कोरोना की दूसरी लहर अब लगभग दम तोड़ चुकी है। इसका सबूत है संक्रमित मामलों का सिंगल डिजिट में सिमट जाना, शनिवार को संक्रमण के नए मामले महज 0.9 फ़ीसदी रहे। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की तादाद भी घटकर 4 सौ के आसपास रह गई है।
सिर्फ 9 नए संक्रमित मिले।
शनिवार 19 जून को 5559 आरटी पीसीआर और 3595 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए।9204 की टेस्टिंग की गई। 9167 निगेटिव पाए गए। केवल 9 सैम्पल पॉजिटिव निकले। 28 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 16 लाख 62 हजार 047 सैम्पलों की जांच की गई है। 1 लाख 52 हजार 744 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से अधिकांश कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं।
41 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 41 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 50 हजार 963 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीत चुके हैं। 405 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
1 और मरीज की मौत।
शनिवार को 1 और मरीज की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1376 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
August 31, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त 5 आरोपी गिरफ्तार, कई देशी कट्टे,पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो अलग - मामलों में कार्रवाई कर अवैध फायर आर्म्स की […]
June 21, 2021 सिंगल डिजिट में पहुंचने के बाद फिर संक्रमण में मामूली बढ़ोतरी, सावधानी और सतर्कता जरूरी…
इंदौर : शनिवार को सिंगल डिजिट में पहुंचा कोरोना संक्रमण रविवार को मामूली बढ़कर डबल डिजिट […]
March 10, 2024 प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है देश का सम्मान
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के राम मंदिर निमंत्रण को ठुकराने से पहुंचा आघात।
कांग्रेस […]
June 2, 2019 रचनात्मक कार्यों से मिलती है ऊर्जा- भारद्वाज इंदौर- हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है। अत: अपनी प्रतिभा को अच्छे गुरुओं के […]
October 16, 2022 अपने राजनीतिक गुरु पटवा का सपना पूरा करेंगे शिवराज सिंह
मप्र बनेगा देश का पहला राज्य,अमित शाह करेंगे मेडिकल कॉलेजों में हिंदी पाठ्यक्रम का […]
March 1, 2023 मनीष सिसोदिया को ‘सुप्रीम’ झटका, हाईकोर्ट जाने की दी नसीहत
नई दिल्ली : शराब घोटाला मामले में CBI की रिमांड पर चल रहे दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM […]
January 21, 2023 महापौर ने किया एमवायएच का दौरा, परिसर की खराब सड़कों पर जताई नाराजगी
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव शनिवार को एम वाय अस्पताल पहुंचे। महापौर ने एम वाय […]