गीदड़ भभकियों से भारत न कभी डरा है और न डरने वाला है..
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान प्रेम पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया करारा पलटवार।
बोले विजयवर्गीय, ये 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है।
भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर करारा पलटवार किया है।
ये 2014 के पहले का नहीं, 2024 का भारत है।
मंत्री विजयवर्गीय ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहते हैं,भारत को पाकिस्तान से डरना चाहिए, उसके पास परमाणु बम है। मैं मणिशंकर अय्यर से कहना चाहता हूं कि यह 2014 के पहले वाला भारत नहीं है, ये 2024 का भारत है।
गीदड़ भभकियों से भारत कभी डरने वाला नहीं है।
विजयवर्गीय ने कहा कि आज भारत के पास जल, थल और नभ में मार करने वाली घातक मिसाइलें हैं। ये 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है। याद रखना इस प्रकार की गीदड़ भभकी से ना कभी भारत डरा है और ना डरने वाला है।
हद में रहे पाकिस्तान और अय्यर।
विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि दोनों को अपनी हद में रहना चाहिए।
Related Posts
October 22, 2020 इमरती देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर घिरे कमलनाथ, चुनाव आयोग ने किया जवाब- तलब
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के डबरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार […]
April 10, 2020 मप्र के 18 जिले आए कोरोना की चपेट में, इंदौर में पॉजिटिव मरीज हुए 235 इंदौर : मप्र के एक तिहाई याने करीब 18 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल गया है। इनमें से […]
February 16, 2022 मप्र हाईकोर्ट में नवनियुक्त 6 न्यायाधीशों को दिलाई गई शपथ
जबलपुर : मप्र हाईकोर्ट में 6 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। हाईकोर्ट के चीफ […]
December 29, 2019 ब्राह्मण महाकुम्भ में धर्म, संस्कृति और ज्योतिष पर हुआ विचार- मंथन इंदौर : अन्नपूर्णा रोड स्थित नटराज नगर मैदान पर सजाए गए विशाल पांडाल में शनिवार सुबह 21 […]
December 1, 2020 सीएम शिवराज ने पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात, मन्त्रिमण्डल विस्तार सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली: मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से सीएम शिवराज की कोई 1 […]
September 7, 2021 प्लॉट, फ्लैट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर बिल्डर पुलिस गिरफ्त से बाहर
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। […]
April 27, 2021 संक्रमण दर में देखी जा रही स्थिरता, 18 फ़ीसदी दर के साथ मिले 18 सौ से अधिक नए संक्रमित
इंदौर : शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ अवश्य रहा है पर उसकी रफ्तार में ठहराव आ गया है। ये […]