यौमे आशूरा के मौके पर शहरभर से निकलकर कर्बला मैदान पहुंचे ताज़िए
Last Updated: July 30, 2023 " 01:40 pm"
शाही शानो शौकत के साथ निकला सरकारी ताजिया।
सर्वधर्म संघ ने किया अखाड़े और ताज़िए के कलाकारों का स्वागत।
इंदौर : योमे आशूरा (मोहर्रम की दस तारीख) के मौके पर शनिवार शाम शहरभर की मुस्लिम बस्तियों से ताज़िए निकलकर कर्बला मैदान पहुंचे। होलकर रियासत काल से चली आ रही सरकारी ताज़िए की की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। राजवाड़ा के पीछे स्थित इमामबाड़ा से सरकारी ताजिया उठा और राजवाड़ा का चक्कर लगाते हुए यशवंत रोड, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ, हरसिद्धि, मोतीतबेला होते हुए कर्बला मैदान पहुंचा। सरकारी ताज़िए के दीदार के साथ उसके नीचे से निकलने की होड़ मची रही। सरकारी ताज़िए के पीछे शहर के विभिन्न स्थानों से निकले ताज़िए चल रहे थे। ताजियों के साथ अखाड़ों के कलाकार करतब दिखाते हुए चल रहे थे।
सर्वधर्म संघ ने किया स्वागत।
कर्बला जाने वाले तमाम अखाड़ा व ताजियों के कलाकारों का स्वागत प्रिंस यशवंत रोड पर संस्था सर्वधर्म संघ के मंच से किया गया। संस्था अध्यक्ष मंजूर बेग ने सभी कलाकारों का पुष्पहार व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।इस मौके पर एडवोकेट जितेंद्र त्रिपाठी, जीतू बाबा, प्रीतेश जैन, मोहम्मद अकबर, रियाज खान, समीर बेग, याकूब खान,राजेश चौहान, आवेश खान, आशीष राय, गोलू सेठ, फैजान बेग, सोहेल पठान, एजाज, सलमान मनिहार, जाकिर खान, इरशाद खान ,डॉक्टर अकबर , इदरीस बाबा आदि लोग मौजूद थे।