त्रिनेत्र भैरव मंदिर की भी रखी जाएगी आधारशिला।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे जनचेतना रैली में शिरकत।
इंदौर : राजपूत करणी सेना के बैनर तले एक अक्टूबर को जनचेतना रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली की शुरुआत ग्राम पिगडंबर से होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र सिंह सहित कई विशिष्टजन और राजपूत समाज के लोग बड़ी तादाद में शामिल होंगे। रैली का समापन ग्राम पानदा में होगा। यहां होने वाली सभा को केंद्रीय मंत्री तोमर व करणी सेना के पदाधिकारी संबोधित करेंगे।
राजपूत करणी सेना के जिला प्रभारी मांगीलाल ठाकुर और जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने यह जानकारी दी।
त्रिनेत्र भैरव मंदिर का होगा निर्माण।
पदाधिकारियों ने बताया कि इस मौके पर त्रिनेत्र भैरव मंदिर का भी भूमिपूजन किया जाएगा। दस हजार स्क्वेयर फीट क्षेत्र में इस मंदिर का निर्माण भव्य स्वरूप में किया जाएगा, जिसपर करीब ढाई करोड़ की लागत आएगी। समग्र राजपूत समाज को एकजुट करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।
Related Posts
October 3, 2022 वरिष्ठ नागरिक मोतीलाल मूलचंदानी का आत्मीय सम्मान
इंदौर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में मूलचंदानी परिवार के मुखिया मोतीलाल मूलचंदानी […]
September 25, 2020 राहुल ने विराट को बौना साबित किया
♦️नरेंद्र भाले ♦️
आप का तो पता नहीं लेकिन मैं निश्चित ही गांव गया हूं। वहां मैंने […]
March 24, 2020 शिवराज सरकार ने हासिल किया विश्वासमत, कांग्रेसी विधायक रहे नदारद भोपाल : चौथी बार मप्र के सीएम बने शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सदन में विश्वास मत […]
August 1, 2023 युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस का सम्यक संकल्प अभियान
30 जुलाई से शुरू हुआ अभियान 2 सितंबर तक चलेगा।
सरकारी नौकरियों में रिटायरमेंट की आयु […]
February 7, 2022 हुंडई इंडिया की सफाई के बावजूद ट्रेंड करता रहा ‘बॉयकॉट हुंडई’
नई दिल्ली : कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी हुंडई के आपत्तिजनक पोस्ट पर भारतीय लोगों ने कड़ी […]
March 26, 2022 लोक साहित्य, यायावरी, कला आदि भी साहित्य के अंग हैं
इंदौर : प्रकृति हमारी सबसे बड़ी सर्जना है। नदी, पेड़, पहाड़, झरने, पशु पक्षी, धरती व […]
January 4, 2022 इंदौर में कोरोना के मामलों में आया भारी उछाल, तीन दिन में 327 नए संक्रमित आए सामने
इंदौर : देश व प्रदेश के साथ इंदौर जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ […]