इंदौर : कोरोना संक्रमण से मचे तांडव के बीच सुकून देने वाली खबरें भी लगातार आ रहीं हैं। सोमवार को महिला सहित 2 और मरीजों ने कोरोना को हराकर जिंदगी की जग जीत ली। ये दोनों मरीज टाटपट्टी बाखल के हैं।
तालियां बजाकर दी विदाई।
एमआरटीबी अस्पताल से इन्हें डॉक्टर्स, पैरा मेडिकल स्टॉफ और कर्मचारियों ने तालियां बजाकर विदाई दी। इनके नाम वसीम खान और फिरोजा बी बताए गए हैं। दोनों ही कोरोना मुक्त मरीजों ने तमाम डॉक्टर्स, नर्स और स्टॉफ का आभार जताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
ठीक हुए मरीजों की संख्या 37 हुई।
टाटपट्टी बाखल के इन दो मरीजों के साथ कोरोना को मात देनेवाले योद्धाओं की तादाद बढ़कर 37 हो गई है। रविवार को भी इंदौर के 5 सहित 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था।
मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा।
रविवार तक कोरोना संक्रमण से 32 लोग मारे गए थे, सोमवार को 4 और मरीजों के दम तोड़ने के साथ मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
Related Posts
December 17, 2018 कमलनाथ का राजतिलक, मप्र के 18 वे सीएम बनें भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार दोपहर मप्र के 18 वे […]
August 22, 2020 बीजेपी कार्यालय में भी विधि विधान के साथ विराजे विघ्नहर्ता गणपति इंदौर : गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर शनिवार को बीजेपी कार्यालय पर उत्साहपूर्वक भगवान […]
February 14, 2025 जिस विवि के टॉपर रहे, उसी विवि में कुलगुरु का दायित्व संभाला
अपने गांव जाकर जैविक खेती करने लग गए थे, अब पत्रकारिता की पौध तैयार करेंगे।
🔺कीर्ति […]
May 3, 2023 रेलवे बोर्ड के चेयरमैन लाहोटी ने की इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं की समीक्षा
लंबित परियोजनाओं के काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश।
इंदौर : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन […]
June 29, 2022 संजय शुक्ला का मुख्यमंत्री से सवाल, जब विकास किया है तो धमकाने की जरूरत क्यों पड़ रही..!
इंदौर की जनता इस तरह की गीदड़ धमकियों से डरने वाली नहीं।
इंदौर : कांग्रेस के महापौर […]
December 25, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए दो आरोपी पकड़ाए
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच […]
October 25, 2016 25 दिन में 31 बार सीजफायर वॉयलेशन करने वाले PAK को अब याद आया एग्रीमेंट
नई दिल्ली. बीते 25 दिन में पाकिस्तान 31 बार सीजफायर वॉयलेशन कर चुका है। अब उसे 2003 […]