आरोपियों से चोरी किया माल बरामद।
इंदौर : दिन दहाडे सूने घर में चोरी करने वाले 02 आरोपियों को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई LED TV 32 इंच, Firefox कम्पनी की सायकल, पीतल के नल व पाइप आदि मश्रुका बरामद किया गया है।
ये था पूरा मामला:-
दिनांक 30/06/2025 को फरियादी तपन अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 32 वर्ष निवासी EH-6 स्कीम नं. 54 विजयनगर इंदौर ने अपने घर में हुई चोरी की रिपोर्ट लिखवाई थी कि उनके घर से एमआई कंपनी की LED TV 32 इंच, FIREFOX कंपनी की सायकल स्काई ब्लू कलर की, पीतल के नल (5 बॉल्व, पीतल धातु के 12 बोल्ट, 6 पीतल के पाइप के टुकड़े पीतल धातु के ठोस) दो अज्ञात व्यक्ति चुका कर ले गये है।
फरियादी की रिपोर्ट पर विजय नगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 506/2025 धारा331(4), 305 बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान आशीष बौरासी उम्र 25 साल निवासी अनूप टॉकीज के पास पंण्डितजी का बाडा एमआईजी इंदौर एवं सूरज जाटव उम्र 21 साल निवासी लाला का बगीचा, थाना तुकोगंज इंदौर के रूप में हुई। इसपर आरोपियों आशीष बौरासी एवं सूरज जाटव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपराध सदर का सम्पूर्ण मश्रुका कीमत करीब 32 हजार रुपये का बरामद किया गया। आरोपी से अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
September 23, 2021 अमेरिकी दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से किया स्वागत
वाशिगटन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। […]
November 8, 2022 आई के सोसायटी के लीज निरस्तीकरण की अनुशंसा का विरोध शुरू
सामाजिक कार्यकर्ता मंजूर बेग ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की सरकार से की […]
July 26, 2019 अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए श्रमणशील होना जरूरी इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान के तहत पूण्य कलश तप […]
July 12, 2020 एक्सिस बैंक लूटकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद लुटेरे गिरफ्तार, गार्ड ने रची थी साजिश इंदौर : पुलिस ने शुक्रवार 10 जुलाई को परदेशीपुरा चौराहा स्थित एक्सिस बैंक में हुई लाखों […]
April 17, 2024 ओबेसिटी और टाइप – 02 डायबिटीज के कारण हो सकती है फैटी लिवर की समस्या
इंदौर : लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो डाइजेशन, मेटाबोलिज्म, हार्मोन्स […]
October 24, 2020 सिलावट के समर्थन में लालवानी का जनसम्पर्क
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी सांवेर से बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट के पक्ष में सघन […]
February 22, 2021 वार्ड 35 में 101बुजुर्गों का किया सम्मान। महाप्रसाद भी किया गया वितरित
स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकारिता महोत्सव का समापनपंखिड़ा रे ओ पंखिड़ा…, मन […]