ब्रह्मोत्सव सानंद संपन्न होने की कामना के साथ भगवान विश्वकसेन का किया गया पूजन

  
Last Updated:  June 13, 2023 " 06:28 pm"

श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 14 जून से प्रारंभ होगा।

इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में श्रीमद जगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगला शासन में ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव का आयोजन 14 जुन 2023 से प्रारम्भ होकर 20 जुन 2023 तक अनेक उत्सवों के साथ संपन्न होगा।

मंगलवार को किया विश्वकसेन भगवान का पूजन।

उत्सव प्रारम्भ होने के पूर्व 13 जून को विश्वकसेन भगवान का पूजन दक्षिण भारत से पधारे भट्टर स्वामी द्वारा कराया गया। इसके जरिए सात दिवसीय महोत्सव बिना किसी बाधा के सानंद संपन्न होने की कामना की गई। इसी के साथ पूर्व आचार्यो का पूजन कर उत्सव प्रारंभ करने की आज्ञा ली गई।

देवस्थान के पुजारी व भक्तों द्वारा नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचर्य महाराज का चरण पूजन किया गया। श्री वेंकटेश महिला मंडल द्वारा हनुमान जी का स्मरण कर संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ व सुरीले भजनों की प्रस्तुति दी गई।

14 जुन को ध्वजारोहण के साथ होगा महोत्सव का शुभारंभ।

श्री ब्रम्होत्सव का शुभारंभ 14 जून को ध्वजारोहण के साथ होगा। दक्षिण से पधारे भट्टर स्वामी की टीम द्वारा दक्षिण की परंपरा अनुसार देवस्थान स्थित स्वर्ण खम्ब पर श्वेत वस्त्र पर गरुड़ भगवान को विराजमान कर ध्वज चढ़ाकर प्रार्थना की जाती है कि यह सप्त दिवसीय उत्सव सानंद सम्पन्न हो। ध्वाजारोहण नागोरिया पीठाधिपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा सम्पन्न किया जाएगा इस अवसर पर श्रीरंगम से आए नादस्वरम वाद्ययंत्र गोविंदा गोविंदा की मधुर धुन गुंजायमान करेंगे।

रामानुज स्वामी का होगा महाभिषेक।

इसके बाद शेषावतार श्री रामानुज स्वामी का महाभिषेक दूध दही शकर,घी, शहद और केशर जल की सहस्रधारा से किया जाएगा, इसी के साथ स्वामीजी की 1008 नामो से अर्चना की जाएगी।इसके बाद संत सभा का आयोजन होगा।

देवस्थान परिसर में निकलेगी रामानुज स्वामी की सवारी।

महोत्सव के प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया कि शाम के सत्र में श्री रामानुज स्वामी की सवारी देवस्थान परिसर में निकलेगी जिसमे अनेक श्रद्धालु शिरकत करेंगे।इस मौके पर भजन गायक सुधीर व्यास सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।विद्यर्थियों द्वारा स्तोत्र पाठ का वाचन किया जाएगा। प्रभु के पुष्प श्रंगार दर्शन होंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *