इंदौर : ऐसा पहली बार हुआ जब आईडीए अध्यक्ष ने बजट पेश करते समय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों को बुलाकर उनसे सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने सभी से चर्चा कर शहर हित में उनसे सुझाव लिए और उनपर विचार करने का भरोसा दिया।
मंत्री सिलावट ने 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाने पर दिया जोर।
बजट के बारे में मीडिया को जानकारी देने के साथ सुझाव मांगे जाने पर मंत्री सिलावट ने बजट को शहर हित का दस्तावेज बताते हुए उसकी तारीफ की। साथ ही सुझाव दिया कि बढ़ते शहर को देखते हुए आईडीए एक 100 बिस्तरों के सर्वसुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण करें। ताकि आम आदमी को इलाज में सहूलियत हो सके।
बाहर से आनेवाले छात्रों के लिए हो हॉस्टल का निर्माण।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आईडीए के बजट को सर्व समावेशी, सर्वस्पर्शी बताते हुए सुझाव दिया कि बाहर से आनेवाले छात्रों के लिए व्यवस्थित हॉस्टल का निर्माण करने की पहल आने वाले समय में आईडीए करें, जिससे छात्रों को कम खर्च में ठहरने की सुविधा मिल सकेगी।
सांसद शंकर लालवानी और अन्य जपरतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने भी अपने सुझावों से आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा को अवगत कराया। श्री चावड़ा ने आश्वस्त किया कि मिले सुझावों पर किस तरह अमल किया जाए इसपर वे विचार करेंगे।
Related Posts
April 26, 2021 प्रभारी मंत्री ने की कोरोना की स्थिति की समीक्षा, रेमडेसीवीर की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगाने के दिए निर्देश
इंदौर : रेसीडेंसी कोठी में सोमवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में इंदौर के प्रभारी मंत्री […]
April 21, 2020 कोरोना के खिलाफ जंग में एक और पुलिस अधिकारी शहीद, उज्जैन में थे पदस्थ इंदौर : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में अहम योगदान दे रहे पुलिस विभाग को एक और […]
May 27, 2021 सामान्य स्थिति को ओर लौटने लगा इंदौर, नए संक्रमितों से तीन गुना मरीज हुए ठीक
इंदौर : किसी समय कोरोना संक्रमण की सुनामी से जूझ रहा इंदौर अब सामान्य स्थिति की ओर […]
June 2, 2020 1250 यात्रियों को लेकर रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन इंदौर : इंदौर में फंसे अन्य जिलों और राज्यों के श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के […]
December 28, 2021 रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में उमड़ा जनसैलाब, जय रणजीत के जयकारे से गूंजा आसमान
इंदौर : इंदौर का पश्चिमी क्षेत्र सोमवार अलसुबह आस्था और उल्लास के माहौल में डूबा नजर […]
February 11, 2021 बुजुर्गों के लिए नगर निगम तैयार करवा रहा लो फ्लोर वाहन
इंदौर :पिछले दिनों बुजुर्ग भिक्षुकों को असम्मान जनक तरीके से वाहन में चढ़ाने- उतारने की […]
December 17, 2020 किसान सम्मेलन में बोले बीजेपी नेता, किसानों में भ्रम पैदा करने का काम कर रही है कांग्रेस
इंदौर : नए कृषि बिलों के लाभों बारे में किसानो को अवगत कराने के लिए बीजेपी मप्र में […]