सटोरिये से कब्जे से 11 मोबाइल, सट्टे का हिसाब लिखे 03 सट्टा गड्डी,01 कागज का सेट, नगदी 25,100/– रूपए व अन्य सामग्री बरामद।
आरोपी द्वारा लसूडिया क्षेत्र के स्कीम न. 114 में खाली मैदान में मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था सट्टा।
इंदौर : क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा लसूडिया क्षेत्र के स्कीम न. 114 स्थित खाली मैदान में सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना लसूडिया द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। वहां से मोबाइल पर सट्टा संचालित करते आरोपी (1).राजा सिंह लसूडिया, (2).जितेंद्र ठाकुर स्कीम 78 लसूडिया इंदौर, (3). प्रदीप पाल उज्जैन, (4).रवि शुक्ला शाजापुर, (5). नरेंद्र सिंह जाधव रतलाम को धर- दबोचा गया।
आरोपियों से पूछताछ करने पर उl सट्टा पर्ची एवं मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलवाना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल, सट्टे का हिसाब लिखे 03 सट्टा गड्डी,01 कागज का सेट 25,100/– रूपए नकद व अन्य सामग्री बरामद कर, थाना लसूडिया में आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई है।
Related Posts
July 31, 2017 मंगलवार से राजधानी, शताब्दी, दूरंतो का सफर होगा सस्ता इंदौर। राजधानी, दूरंतो और शताब्दी का सफर एक अगस्त से सस्ता हो जाएगा। यदि आप ट्रेन का […]
May 2, 2023 G+3 के अवैध निर्माण पर निगम ने की रिमूवल की कार्रवाई
इंदौर : बिना अनुमति लिए किए जा रहे जी प्लस थ्री के निर्माण के रिमूवल की कार्रवाई निगम […]
November 23, 2023 नकबजनी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी किए जेवरात व नकदी बरामद।
इंदौर : पुलिस थाना चंदन नगर ने 24 घंटों में नकबजनी की […]
March 4, 2025 जीबी सिंड्रोम का उपचार संभव है..
समय रहते लक्षण पहचानकर लें विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह : डॉ. मोनिका ।
गुलियन बेरी […]
April 20, 2025 एआई का सही तरीके से इस्तेमाल बहु उपयोगी साबित हो सकता है : भिमानी
इंदौर : "एआई पॉवर्ड टूल और एप्स मनचाहे विषय पर लेखन कर सकते हैं। आपने जो कुछ लिखा है, […]
September 14, 2021 अभिनव कला समाज की अनूठी पहल, बप्पा की आरती में किन्नर समाज को दिया न्योता
इंदौर : किन्नर समुदाय, समाज का वो अंग है जिसे अक्सर मुख्यधारा से अलग- थलग रखा जाता है। […]
November 17, 2018 बीजेपी के दृष्टि पत्र में किसान समृद्धि कॉरिडोर के निर्माण का वादा बीजेपी के दृष्टिपत्र में किसानों, महिलाओं, युवाओं, शासकीय कर्मचारियों और स्कूली […]