इंदौर: मप्र के सीएम कमलनाथ ने सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। सीएम बनने के बाद उनकी पीएम मोदी से यह पहली भेंट थी। पीएम मोदी ने मप्र की कमान संभालने पर कमलनाथ को बधाई दी। लगभग आधे घंटे चली मुलाकात में सीएम कमलनाथ ने मप्र के माइनिंग लीज अनुदान पात्रता से जुड़े मामलों में जल्द निर्णय लेने का आग्रह पीएम मोदी से किया। ऐसे करीब 27 मामले केंद्र सरकार के पास लंबित हैं। सीएम कमलनाथ ने अर्थव्यवस्था के विकास और रोजगार सृजन के लिए खनन क्षेत्र के महत्व को लेकर भी प्रधानमंत्री से चर्चा की। बताया जाता है कि सीएम कमलनाथ ने खनिज संसाधनों के आवंटन के अधिकारों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी की सराहना भी की।
आपको बता दें की सीएम कमलनाथ फिलहाल दिल्ली प्रवास पर हैं। वे पार्टी नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात कर मप्र से जुड़ी योजनाओं को हरी झंडी देने और वित्तीय संसाधन मुहैया कराने की अपील कर रहे हैं।
Related Posts
June 23, 2021 कश्मीर से धारा 370 हटाकर स्व. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दी गई सच्ची श्रद्धांजलि- लालवानी
इंदौर : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सांसद लालवानी ने अल्पसंख्यक बूथ […]
April 26, 2021 वायु सेना के विमान से चार और ऑक्सीजन टैंकर भेजे गए जामनगर
इंदौर : भारतीय वायुसेना के C17 एयरक्राफ्ट द्वारा रविवार को इंदौर एयरपोर्ट से 4 खाली […]
August 4, 2023 सीरियल और वेब सीरीज के लेखन में अपना अहम मुकाम बना चुके हैं इंदौर के तत्सत पांडे
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. वीपी पांडे के पुत्र हैं […]
February 2, 2023 नई दिल्ली में मप्र भवन का मुख्यमंत्री चौहान ने किया लोकार्पण
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिल्ली में अत्याधुनिक सुविधाओं से […]
August 24, 2022 इंदौर – नई दिल्ली त्रिसाप्ताहिक ट्रेन को सांसद लालवानी ने दिखाई हरी झंडी
कोटा, मथुरा, नई दिल्ली जाने - आने के लिए बेहद उपयोगी है यह ट्रेन - लालवानी
इंदौर : […]
April 13, 2022 भाजयुमो ने फूंका दिग्विजय सिंह का पुतला, एमजी रोड थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के खरगौन की घटना को लेकर गलत ट्वीट करने और समाज […]
November 24, 2021 लिफ्ट लेने के बहाने लड़की ने फरियादी से की रुपयों की मांग, बेग लेकर हुई रफूचक्कर
इंदौर : मुंह पर स्कार्फ बांधे कोई लड़की आपसे हाथ देकर लिफ्ट मांगे तो सावधानी बरतें, […]