दुबई,जयपुर,ग्वालियर,भोपाल,जोधपुर और इंदौर की कथाकारों ने जीता पुरस्कार।
साहित्यकार डॉ.प्रेम कुमारी नाहटा के सौजन्य से आयोजित कहानी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह वामा साहित्य मंच के बैनर तले हिंदी साहित्य समिति में संपन्न हुआ।देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। दुबई, जयपुर, ग्वालियर, भोपाल, जोधपुर और इंदौर की कथाकारों ने पुरस्कार जीते। प्रतियोगिता में देश – विदेश से 74 प्रविष्ठियां आई थीं। इनमें से 10 कहानियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया। स्पर्धा की निर्णायक थीं मंगला रामचंद्रन, पद्मा सिंह और सीमा व्यास।
कहानियां अंतर्मन को झकझोर देती हैं।
इस मौके पर कुलपति डॉ. रेणु जैन ने कहा कि कहानियों का अपना संसार होता है। कई कहानियां मन को झकझोर देती हैं। श्रेष्ठ कहानीकारों की कहानियों को पुरस्कृत करने का यह उपक्रम सराहनीय है।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथि का स्वागत जयश्री नाहटा और रागिनी सिंह ने किया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष इंदु पाराशर ने दिया। डॉ. प्रेम कुमारी नाहटा ने आत्मकथ्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता प्रभारी पद्मा राजेंद्र ने रूपरेखा प्रस्तुत की। निर्णायकों ने भी अपनी बात रखीं। सरस्वती वंदना संगीता परमार ने पेश की। संचालन स्मृति आदित्य ने किया। आभार डॉ. मुक्ता जैन ने माना। इस अवसर पर शहर के कई साहित्यकार उपस्थित रहे।
Related Posts
October 17, 2022 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग यूनिट का प्रधानमंत्री ने किया शुभारंभ
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 8 डिजिटल बैंकिंग यूनिट खोली।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने […]
January 10, 2025 पार्षद कालरा के परिवार के साथ हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री हुए सख्त
बदमाशों के खिलाफ दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश, 06 आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर : बीजेपी के […]
November 25, 2019 राजा इंद्र के अहंकार को तोड़ने की लीला है गोवर्धन पूजा-पं. शास्त्री। इंदौर : भगवान चाहते तो अकेले ही गोवर्धन पर्वत उठा सकते थे पर उन्होंने बाल ग्वालों की मदद […]
October 4, 2020 कोरोना पर विजय पाने वाले सैन्य जवानों ने दान किया प्लाज्मा
महू : देश की सेना सीमा पार बैठे दुश्मन पर ना सिर्फ पूरी तरह निगाहबान है, बल्कि जरा सी […]
November 3, 2021 दीपावली पर मोदी सरकार का तोहफा, पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपए की दी राहत
नई दिल्ली : दीपावली के मौके पर केंद्र सरकार ने लोगों को पेट्रोल डीजल के भाव में कटौती […]
August 9, 2021 खंडवा लोकसभा सीट पर मोघे ने बढ़ाई सक्रियता, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संतश्री से लिया आशीर्वाद
इंदौर : खंडवा लोकसभा सीट पर निकट भविष्य में उपचुनाव होने वाला है। इसके चलते दावेदारों […]
August 24, 2020 27 अगस्त को सीएम शिवराज करेंगे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण इंदौर : स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंदौर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज […]