नई दिल्ली : दीपावली के मौके पर केंद्र सरकार ने लोगों को पेट्रोल डीजल के भाव में कटौती कर बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के मुताबिक पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹5 और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 कम की जा रही है। बेलगाम बढ़ रही महंगाई से परेशान लोगों को केंद्र सरकार के इस कदम से खासी राहत मिलेगी।
राज्य सरकारें भी कम करें वैट।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से भी आग्रह किया है कि वे ग्राहकों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वैट की दरें कम करें।
किसानों को मिलेगी राहत।
किसानों के लिए फसलों की सिंचाई का समय नजदीक आ रहा है। इसके चलते भी केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने के उद्देश्य से डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि किसान कड़ी मेहनत कर फसल उगाते हैं।आगामी रबी सीजन का समय करीब आ रहा है। इस वजह से उन्हें राहत पहुंचाने के लिए डीजल के भाव में बड़ी कटौती की जा रही है।
बीजेपी ने बताया मोदी सरकार का दिवाली का तोहफा।
बीजेपी नेताओं ने पेट्रोल- डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती किए जाने का स्वागत किया है। वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे और प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी का कहना है कि पेट्रोल पर 5 रुपए व डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी में कमीं कर मोदी सरकार ने लोगों को दीपावली का तोहफा दिया है। इससे किसानों के साथ आम लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
Related Posts
December 4, 2019 नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल का सश्रम कारावास इंदौर : अवयस्क बालिका के साथ दुराचार करनेवाले मूल महेश्वर निवासी आरोपी को अदालत ने 10 […]
January 13, 2019 बीआरटीएस बिगड़े ट्रैफिक की बड़ी वजह- वर्मा इंदौर : रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में पधारे पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने […]
September 1, 2020 अजीब विरोधाभास: कोरोना ढा रहा कहर, लॉकडाउन पूरी तरह खत्म…! इंदौर : ये अजीब विरोधाभास है कि जब कोरोना का संक्रमण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, […]
May 2, 2023 घटाबिल्लौद में पुलिया से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, तीन की मौत
हादसे में भाजपा नेता व दो महिलाओं सहित तीन की मौत।
देवास के निवासी है तीनों […]
April 3, 2024 रतलाम मंडल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित
इंदौर : यात्रियों की मांग एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम […]
December 14, 2021 प्राकृतिक खेती पर केंद्रित सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी मण्डल स्तर पर करेगी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर, 2021 को प्रात: 11 बजे आणंद (गुजरात) […]
October 13, 2021 राजस्थान में दलित युवक की निर्मम हत्या के मामले में गांधी परिवार की चुप्पी पर बीजेपी ने उठाए सवाल
बीजेपी जिलाध्यक्ष इंदौर , राजेश सोनकर ने राहुल- प्रियंका को राजस्थान जाने के लिए भेजा […]