सिंधिया ओर विजयवर्गीय ने किया मैच का उदघाटन।
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
इंदौर : खालसा स्कूल मैदान पर आयोजित इंडिया – ऑस्ट्रेलिया ब्लाइंड वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमेन कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी , आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल भंडारी , केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट , मप्र ब्लाइंड एसोसिएशन के अध्यक्ष डा राघवेंद्र शर्मा और ऑल इंडिया ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डेविड उपस्थित थे।
उदधाटन समारोह का संचालन डॉ. सुशीम पगारे ने किया। वही मैच में उद्घोषक की भूमिका भी निभा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने दिया 145 रनों का लक्ष्य।
आस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 बनाए। इस तरह भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 145 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। मैदान में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मौजूद हैं।
Related Posts
February 9, 2023 मलखंभ में मप्र का स्वर्णिम सफर जारी, देवेंद्र पाटीदार ने जीता गोल्ड
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (मप्र) 2022 (राउंडअप)
मलखंभ में मप्र की सिद्धि गुप्ता ने जीता […]
October 26, 2020 शिवराज की नसीहत, आत्मचिंतन करें कमलनाथ
भोपाल : राहुल लोधी के कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने के बाद दिए गए कमलनाथ के बयान पर […]
March 7, 2023 यूनेस्को की धरोहर सूची में इंदौर की गेर को स्थान दिलाने की होगी कोशिश
इंदौर की गेर को लेकर होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता।
12 मार्च को इंदौर होगा रंगों से […]
May 30, 2020 इंदौर के सबसे लोकप्रिय कलेक्टरों में गिने जाते थे अजित जोगी..! कीर्ति राणा/89897-89896
इंदौर: कलेक्टरों में सर्वाधिक लोकप्रिय कलेक्टर हुए नरेश नारद […]
December 11, 2021 भिक्षावृत्ति में लगे लोगों को मुफ्त अनाज देगी मप्र सरकार
भोपाल : मध्यप्रदेश देश में चौथा सबसे गरीब राज्य है। इस दाग से पीछा छुड़ाने और प्रदेश की […]
March 22, 2022 कार से बरामद हुई लाखों रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : रंगपंचमी पर शहर में अवैध अंग्रेजी शराब खपाने के पहले ही क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
November 20, 2018 गीता भारत की बेटी है, वो यहीं रहेगी- सुषमाजी इंदौर: इंदौर प्रवास पर आई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान से लाई गई मूक- बधिर […]